
गुना, संदीप दीक्षित। गुना के रिलायंस मॉल में उपभोक्ता को घटिया चावल बेचने का मामला सामने आया है। जहाँ ब्रांडेड कम्पनी का चावल खरीदने के बाद भी गुणवत्ताहीन चावल देने पर उपभोक्ता ने आपत्ति जताई तो रिलायंस मॉल के द्वारा उसे बदल दिया गया।

हम आपको बता दें कि उपभोक्ता अर्चना दीक्षित गुना निवासी ने आरोप लगाया है कि यहां के एबी रोड स्थित रिलायंस मॉल पर स्कीम के तहत बेची जाने वाली 75 प्रतिशत से ज्यादा वस्तुऐं एक्सपायरी डेट की हैं। जिसकी वजह से उपभोक्ता की सेहत पर काफी असर पड़ सकता है। जबकि इस पूरे मामले में मॉल द्वारा अपनी छवि साफ रखने के उद्देश्य से उपभोक्ता के घर जाकर चावल बदल दिया गया। वहीं उपभोक्ता ने मामले की शिकायत खाद्य एवं सुरक्षा विभाग को करने की बात कही है। उनका कहना है कि रिलायंस मॉल इस मामले में कार्रवाई करेगा, इस पर उन्हें संदेह है।
[dgv_vimeo_video id=”663905858″]
