
गुना/विजय कुमार जोगी
गुना जेल के अंदर महिला कैदियों के साथ मारपीट व कैदियों से अनावश्यक काम कराने का मामला सामने आया है। करीब 12 कैदियों के साथ मारपीट की गई, जिनका इलाज भी कराया गया है। जेल के अंदर के कई वीडियो भी सामने आये हैं जिनमें कई कैदी काम करते दिख रहे हैं।
इस मामले की शिकायत के बाद डीआईजी एम आर पटेल गुना जांच करने पहुंचे। डीआईजी ने जांच के बाद कुछ मामले का खुलासा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अभी जांच जारी है। इस बीच गुना उप जेल अधीक्षक दिलीप सिंह को जेल मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर भोपाल मुख्यालय भेजने का निर्देश दे दिया है। वहीं मामले में दो महिला प्रहरी प्रियंका भार्गव और रीना मिश्रा को सस्पेंड कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

