लक्ष्मण सिंह ने कहा- “निष्ठावान कांग्रेसी हमेशा पार्टी के साथ, उपचुनाव में जीतकर दिखाएंगे”

Digvijay's-mla-brother-laxman-singh-again-tareget-his-own-government

गुना, विजय कुमार जोगी

कई कांग्रेसी लगातार बीजेपी में जा रहे हैं, इसे लेकर दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि उनमें से कई लोग वो हैं जो दस-बीस रूपया सैंकड़ा ब्याज बांटते हैं, वो बचने के लिए जा रहे हैं। वहीं कई लोग रेत का अवैध कारोबार करने वाले हैं और वो भी इसलिए जा रहे हैं कि बीजेपी सरकार में है इसलिए वो बच जाएंगे। बीजेपी में जाने वाले कोई निष्ठावान कांग्रेसी नहीं है।

ग्वालियर में कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि अगर सिंधिया जी की इतनी ही लोकप्रियता होती तो विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ज्यादा सीटें आती। चुनाव में 45 टिकट बांटे थे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जिसमें सिर्फ 17 विधायक ही जीतकर विधानसभा पहुंचे।आज जो कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं उनमें से ज्यादातर रेत माफिया और बड़े ब्याज पर लोगों को कर्जा देने वाले लोग हैं जो कहीं ना कहीं जिस की सरकार होती है उसके साथ हमेशा दिखाई देते हैं। कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता तो आज भी कांग्रेस के साथ हैं और खड़े रहेंगे जिसको जाना है वह भाजपा में जाएं। हम सिंधिया जी से भी अच्छी कांग्रेस ग्वालियर चंबल संभाग में खड़ी करके बताएंगे।

उपचुनाव को लेकर कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा आने वाले चुनाव में हम अच्छे प्रत्याशी मैदान में उतारेंगे और सभी सीटों पर दमखम के साथ जीतकर आएंगे। जो मंत्री और विधायक कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में गए हैं उनको तो जनता विधानसभा में घुसने भी नहीं दे रही है। बीजेपी में गए विधायक जाएं तो जाएं उनकी जगह नए चेहरों को मौका मिलेगा, जो पार्टी छोड़ कर गए हैं जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। जनता सब जानती है और आने वाले उपचुनाव में अपने वोट के जरिए अपना प्रत्याशी चुनेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews