8 लाख की स्मैक, अंतरराज्यीय तस्कर सहित चार आरोपी पकड़े, तीन मोटरसाइकिलें जब्त

8 लाख की स्मैक, अंतरराज्यीय तस्कर सहित चार आरोपी पकड़े, तीन मोटरसाइकिलें जब्त

गुना, गोविंद जोगी 

पुलिस अधीक्षक राकेशकुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चल रहे अभियान में मधुसूदनगढ़ थाने की उकावद चौकी पुलिस को सफलता हाथ लगी है। चार तस्कर तीन मोटरसाइकिलों सहित पकड़े गए हैं, जिनके पास करीब 8 लाख रुपए की स्मैक ब्राउन शुगर पुलिस ने जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

चौकी प्रभारी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी महेंद्र मीणा स्मैक लेकर गुजरने वाला है, इसके पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया, जिसके पास से 80 ग्राम स्मैक सफेद पाउडर जब्त हुआ है, जिसका बाजार मूल्य करीब 8 लाख रुपए बताया जा रहा है। पूछताछ के बाद राजस्थान के झालावाड़ निवासी स्मैक विक्रेता रवियोगी थाना घाटोली को पकड़ा गया।पूछताछ के बाद दो साथी दिनेश मीणा और मनचला अग्रवाल मधुसूदनगढ़ की गिरफ्तारी हुई, जिनसे तीन मोटरसाइकिल पुलिस द्वारा जब्त की गई।

उकावद चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी महेंद्र मीणा पर धारा 307 के तहत दो मामले ,चोरी एनडीपीएस, आर्मस एक्ट के मामले पंजीबद्ध हैं। महेंद्र मीणा पर 5 हजार का इनाम और एक वारंट कुंभराज थाने का था, चारों लोगों को आज न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके बाद पुलिस उनका रिमांड लेने का प्रयास करेगी।

महेंद्र मीणा कुख्यात स्मैक तस्कर बताया जाता है, करीब 4 जिलों में इसका नेटवर्क फैला हुआ है जो कि हर महीने लाखों की स्मैक राजस्थान से लाकर गुना अशोकनगर शिवपुरी विदिशा राजगढ़ आदि जिलों में सप्लाई करता है। महेंद्र मीणा के पकड़े जाने को पुलिस को बड़ी कामयाबी बता रही है, यह शातिर अपराधी बड़ेस्तर पर ब्राउन शुगर का कारोबारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews