अवैध होर्डिंग को हटाने में जनभावनाओं का ध्यान रखा जाएगा : जयवर्धन सिंह

अवैध होर्डिंग को हटाने में जनभावनाओं का ध्यान रखा जाएगा : जयवर्धन सिंह

गुना| विजय जोगी| प्रदेशभर में अवैध होर्डिंग को हटाने को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशों के बाद नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। गुना के आरोन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि होर्डिंग हटाने में जनभावनाओं का ध्यान रखा जाएगा और सीएम के आदेश को लेकर इंदौर जैसी स्तिथि न बने, इसके लिए बीच का रास्ता निकाला जाएगा।

बता दें शहरों की खूबसूरती बिगाड़ने वाले होर्डिंग को हटाने के सीएम के निर्देश मिलते ही पूरे प्रदेश में होर्डिंग हटाने की कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है। इंदौर में स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट के समर्थकों द्वारा निगम कर्मचारियों को धमकाने की घटना के बाद नगरीय प्रशासन मंत्री ने बयान दिया है, कि होर्डिंग हटाने के दौरान इस बात का खास ख्याल रखा जाएगा कि इस कार्यवाही से किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे।

 एक के बाद एक छह ट्वीट करके मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जिस तरह होर्डिंग पर सख्ती दिखाई है, उससे ठीक उलट नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह इसी मुद्दे पर रहमदिल बने हुए हैं। मंत्री जयवर्धन का कहना है कि होर्डिंग हटाने की कार्यवाही के दौरान किसी के मन को ठेस नहीं पहुंचाई जाएगी। अयोध्या मसले पर आने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि सभी लोग फैसले का सम्मान करें और प्रदेश में शांति बनी रहे, इसकी वह कामना करते हैं।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews