मंत्री के क्षेत्र में 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म, लोगों में आक्रोश

मंत्री के क्षेत्र में 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म, लोगों में आक्रोश

गुना, विजय जोगी। जिले के सिरसी थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली वारदात का मामला सामने आया है। इस जघन्य वारदात के बाद पीडि़ता के परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना को लेकर क्षेत्र में जबर्दस्त आक्रोश व्याप्त हो गया है ।

मामला पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया की विधानसभा क्षेत्र का है। जहां के सिरसी थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम हथियाबड़ में एक 12 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोसी गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म की जघन्य वारदात को अंजाम दिया। इसकी जानकारी जब पीडि़ता के परिजनों को लगी तो वह उसे स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह सहित कई अधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं और एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात किया गया है। ग्राम हथियाबड़ में भी पुलिस फोर्स भेजा गया है। हालांकि वारदात के संदर्भ में अब तक पुलिस ने किसी तरह का खुलासा नहीं किया है। लेकिन बताया जा रहा है कि किशोरी के साथ बर्बरता की गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews