मुंबई से गैंगस्टर को ला रही उप्र पुलिस का वाहन मप्र में पलटा, आरोपी की मौके पर मौत

indore Accident

गुना, विजय जोगी| गुना जिले (Guna District) के चांचौड़ा थाना क्षेत्र में पाखरिया पुरा टोल से एक किलोमीटर आगे सुबह उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police Vehicle Accident) का वाहन पलट गया। इस वाहन में पुलिस गैंगस्टर एक्ट के आरोपित फिरोज खान को मुंबई (Mumbai) से लखनऊ (Lucknow) ले जा रही थी। वाहन पलटने से फिरोज खान की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। राजगढ़ के ब्यावरा से मृतक गैंगेस्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भोपाल ले जाया गया है|

पुलिस सूत्रों के अनुसार, लखनऊ के ठाकुरगंज थाने में वर्ष 2014 में 65 वर्षीय फिरोज खान निवासी थाना कोतवाली जिला बहराइच के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। तभी से वह फरार था। उसे गिरफ्तार करने के लिए सब इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पाण्डेय, कांस्टेबल संजीव सिंह और आरोपित के साढ़ू भाई अफजल पुत्र मुन्ना खान निवासी लखनऊ के साथ मुंबई गए थे। फिरोज खान मुंबई की झुग्गी बस्ती में रह रहा था। और भीख मांग कर अपना गुजारा कर रहा था।

मुंबई से फिरोज खान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम शनिवार को लखनऊ के लिए रवाना हुई। रविवार सुबह 6:30 बजे सड़क पर गायों का झुंड आ गया और अचानक हादसा हो गया। हादसे में फिरोज की मौत हो गई। अफजल खान का हाथ फ्रैक्चर हुआ है। पुलिसकर्मी संजीव, जगदीश प्रसाद व वाहन चालक सुलभ मिश्रा को भी चोटें आई हैं। घायल सभी ब्यावरा के अस्पताल में भर्ती किए गए हैं और वहीं पर मर्ग कायम किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews