
गुना, संदीप दीक्षित। खुद को मध्य प्रदेश के पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया (MP Panchayat Minister Mahendra Singh Sisodia) का भतीजा कहकर राजगढ़ पुलिस को धमकाने वाले युवक पर सियासत और गरमा गई है। अब कांग्रेस के नेता का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है युवक उनका बेटा नहीं और वे बीजेपी पर झूठे आरोप लगाने पर मानहानि का मामला दर्ज कराएंगे।
यह भी पढ़े.. Solar Eclipse 2022: इस दिन पड़ेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, राशियों पर होगा असर! जानें डेट-टाइम
दरअसल, मंगलवार को वायरल हुए वीडियो (Video Viral) में उदय राज सिंह सिसोदिया नाम के युवक द्वारा पुलिस को धमकाने की बात सामने आई थी। राजगढ़ जिले (Rajgarh District) के पचौर मे एक वैवाहिक कार्यक्रम मे डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस (Guna Police) को युवक उदय ने यह कहकर धमकी दी थी कि “सरकार हमारी है। हम सरकार है। तुम नौकर हो। बुलाओ टीआई को।”इतना ही नहीं युवक ने आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग भी किया था।
जैसे यह वीडियो वायरल हुआ, कांग्रेस ने मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया को आड़े हाथों लिया और कहा कि यह सत्ता की मदहोशी है कि युवक सरेआम पुलिस को धमका रहा है। इसके बाद मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने बयान जारी करके बताया कि यह युवक उनका भतीजा नहीं है। थोड़ी देर बाद ही बीजेपी ने उल्टे कांग्रेस पर ही हमला बोल दिया और बताया कि कांग्रेस के गुना जिले के फतेहगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज सिंह का पुत्र उदयराज सिंह है।
यह भी पढ़े.. MP स्कूल शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी, मार्च-अप्रैल से होगी शुरूआत, सभी जिलों को मिलेगा लाभ
बीजेपी ने यह भी कहा कि कांग्रेसी (MP Congress) मानसिकता के चलते इस तरह का कृत्य किया गया है। लेकिन यह क्या! देर रात तक हेमराज सिंह सिसोदिया का वीडियो भी सामने आ गया और उन्होंने कहा कि उदय राज सिंह सिसोदिया नाम का उनका कोई पुत्र ही नहीं है और भी बीजेपी (MP BJP) के प्रदेश प्रवक्ता के ऊपर मानहानि का दावा करेंगे। हालांकि युवक उदय राज सिंह सिसोदिया के खिलाफ पचोर थाने में एफ आई आर दर्ज हो चुकी है लेकिन अब यह युवक कौन है यह अपने आप में बड़ा सवाल है और आखिर चाहे बीजेपी हो या कांग्रेस बिना सोचे समझे कैसे किसी के ऊपर आरोप लगा दिया कि यह उसका भतीजा या बेटा है।
https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1488565132363845632?t=-ovNebnHmNiXYKpzQGh7dg&s=08
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

