
Guna News: मध्यप्रदेश में इन दिनों विकास यात्रा चल रही है। जिसे लेकर विधायक गोपीलाल जाटव गुना के निचला बाजार क्षेत्र में लेकर पहुंचे थे। यहाँ सभा का आयोजन हुआ। जहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। सभा के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, विधायक अपने भाषण के जरिए लोगों को लुभाने का प्रयास कर ही रहे थे, तभी एक मवेशी पंडाल में घुस गया। जिसके बाद लोगों में हलचल मच गई।
सभा में घुसा मवेशी
सभा में मवेशी के घुसने के बाद सामने बैठे लोग अपनी-अपनी कुर्सियां लेकर भागते नजर आए। हालांकि विधायक गोपीलाल अपने चिर-परिचित अंदाज में इस परिस्थिति पर भी हंसी-ठिठोली करते नजर आए। उनके मुताबक अच्छे कामों में ऐसा होता है।
[dgv_vimeo_video id=”798999607″]
इससे पहले पहले युवक ने खड़ी की थी मुसीबत
आपको बता दें कि विधायक की यात्रा के दौरान कुछ देर पहले ही एक युवक ने भी अपनी समस्या का समाधान नहीं होने पर आक्रोश व्यक्त किया था। लगातार एक के बद एक घटनाएं देखकर विधायक ने मौके से विदा लेना ही उचित समझा।

