
गुना,संदीप दीक्षित। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Minister Jyotiraditya Scindia) ने गुना (Guna) और बमौरी विधानसभा क्षेत्रों का एरियल सर्वे किया है। निरीक्षण के बाद केंद्रीय मंत्री ने स्वीकार किया है कि जिले के 102 गांवों में बाढ़ की वजह से भारी नुकसान हुआ है। इसके बाद गुना शहर की रसीद कॉलोनी का जायजा लेने पहुंचे सिंधिया ने शहरी क्षेत्र के 300 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की बात कही।
[dgv_vimeo_video id=”743911167″]
यह भी पढ़े…ब्लैक एण्ड व्हाइट ड्रेस पहनकर रकुल प्रीत सिंह ने बिखेरे जलवे
[dgv_vimeo_video id=”743911385″]
केंद्रीय मंत्री ने जिला प्रशासन से कहा है कि सर्वे उदारपूर्ण तरीक से होना चाहिए, लोगों को ज्यादा से ज्यादा मुआवजा और क्षतिपूर्ति राशि दी जाए। मुआवजा वितरण की सूची गांव की चौपाल या मकानों ऊपर चस्पा होना चाहिए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धतता को लेकर भी सिंधिया प्रशासन को निर्देश दिए हैं। प्रभावित इलाकों में चौपाल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की बात भी केंद्रीय मंत्री ने कही। इसके बाद सिंधिया अशोकनगर जिले की ओर रवाना हो गए हैं।
[dgv_vimeo_video id=”743911584″]
