बारिश के चलते खुदी पड़ी सड़कों पर 1 घंटे में गिरे 10 लोग, प्रशासन मौन

-10-people-drown-in-1-hour-due-to-rain-due-to-rain

 ग्वालियर । शहर में बुधवार को हुई बारिश और ओलों ने जहाँ किसानों को परेशानी में डाला वहीँ ये बारिश वाहन चालकों के लिए भी मुसीबत बन गई। 

दरअसल अमृत योजना के तहत शहर में कई जगह खोदी गईं सड़कें बारिश के चलते  वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन गई। बारिश के कारण खुदी पड़ी सड़कों पर पड़ी मिट्टी चिकनी हो गई। और यहाँ से निकलने वाले वाहन चालक स्लिप होकर गिरने लगे और घायल होने लगे। हालात ये गए कि शहर की पॉश कॉलोनी चेतक पुरी,माधव नगर में ही एक घंटे में करीब 10 वाहन चालक गिरकर घायल हो गए। 

गौरतलब है कि पुरानी सरकार ने अमृत योजना के तहत सड़कों की खुदाई कराई और फिर भूल गई। फिर नई सरकार आने के बाद भी प्रशासन ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews