छेड़खानी और धमकी से परेशान दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

10th-student-is-committed-suicide-hanged

ग्वालियर । जिले के चीनोर थाना क्षेत्र के गांव भौरी में एक नाबालिग छात्रा ने युवक की छेड़खानी और धमकी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली । मृतका दसवीं की छात्रा थी।  उसके साथ हो रही छेड़छाड़ की शिकायत उसके पिता ने थाने में भी कर रखी थी… लेकिन पुलिस के एक्शन लेने से पहले ही छात्रा ने अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली। 

मृतका के परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक उनकी बेटी ने इस साल नौवीं कक्षा  पास कर दसवीं में प्रवेश लिया था इस बीच 2 जून यानी रविवार को वह कोचिंग गई थी इस दौरान किसी लड़के ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। मृतका ने इस पूरी घटना की जानकारी अपने घर पिता को दी जिसके बाद पिता ने थाने में पहुंचकर  उक्त युवक  के खिलाफ शिकायती आवेदन भी दिया था लेकिन इन सबके बीच बीते रोज उस युवक ने काजल को फोन पर धमकाया जिसके बाद उसने आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठा लिया। छात्रा के पिता अपनी बेटी की मौत के लिए जिस युवक को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं वे उसकी मोटरसाइकिल का नंबर तो पहचानते हैं लेकिन उसका नाम नहीं जानते है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और  शव का पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews