भाजपा नेता को बंधक बनाकर हथियारों की नोक पर 12 लाख की लूट, सरसों बेचकर लौटे थे

भाजपा नेता को बंधक बनाकर हथियारों की नोक पर 12 लाख की लूट, सरसों बेचकर लौटे थे

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  ग्वालियर (Gwalior News) के ग्रामीण क्षेत्र मोहना पुलिस थाना (Gwalior Police) क्षेत्र में रहने वाले गल्ला कारोबारी भाजपा नेता किसान सुरेश सिंह धाकड़ (BJP leader farmer Suresh Singh Dhakad) के साथ बीती देर रात अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर लूट पाट की। बदमाश हाथों में धारदार हथियार लिए हुए थे उन्होंने भाजपा नेता को बंधक बनाया उन्हें हथियार दिखाकर डराया और उसके पास मौजूद 12 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। फरियादी भाजपा नेता किसान है और आसपास के गांवों से फसल खरीदकर उसे बेचते हैं।

लूट की घटना शनिवार रविवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे की है। पुलिस को की शिकायत में फरियादी भाजपा नेता, पूर्व जनपद सदस्य सुरेश सिंह धाकड़ ने बताया कि वे शनिवार को 9 लाख रुपये की सरसों बेचकर ग्वालियर से अपने घर दौरार गांव घर लौटे थे। उनके पास 12 लाख रुपये थे। शाम होने और छुट्टी होने के कारण उन्होंने रकम को अपने पास रख लिया और सोने के लिए गोदाम पर चले गए।

ये भी पढ़ें – Operation Ganga: 2,135 भारतीयों की आज हुई वतन वापसी, कल लौट सकते है करीब 1,500 भारतीय घर

आधी रात को जब वे गहरी नींद में थे तब करीब ढाई बजे के आसपास 4 बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे, उनके पास लाठी, बका (धारदार हथियार) आदि थे, बदमाशों ने इनके साथ मारपीट की और बंधक बनाकर इनके पास रखा 9 लाख रुपये वाला बैग लूट लिया बदमाशों ने दूसरे कमरे में अलमारी में रखा कैश भी लूट लिया और भाग गए।

 ये भी पढ़ें – रेलवे ने कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, 10 मार्च तक पूरा करें यह काम, इस तरह मिलेगा लाभ

बदमाश जाते जाते दरवाजा बाहर से बंद कर गए , बदमाशों के भागने के बाद  भाजपा नेता ने कोशिश कर हाथ पैर खोले और छत के रास्ते कूदकर परिजनों तक पहुंचे और फिर पुलिस को घटना की शिकायत की। एसपी अमित सांघी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुये तत्काल मोहना थाना फ़ोर्स, एडिशनल एसपी , एसडीओपी, क्राइम ब्रांच को एक्टिव किया गया , fsl टीम को भी भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्दी ही बदमाश पकड़े जायेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”685136265″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews