Gwalior News: फर्जी आईडी से बुक कर भेजा जा रहा 20 क्विंटल मावा- पनीर पकड़ा, दो गिरफ्तार

Gwalior News: फर्जी आईडी से बुक कर भेजा जा रहा 20 क्विंटल मावा- पनीर पकड़ा, दो गिरफ्तार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर जिला प्रशासन (Gwalior District Administration) ने शुक्रवार देर रात एक बड़ी कार्यवाही करते हुए गैर कानूनी तरीके से बाहर भेजा जा रहा 20 क्विंटल मावा और पनीर (Mawa and Paneer) पकड़ा है। प्रशासन ने दो लोगों को भी पकड़ा है जिनके खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज कराई गई है।

खाद्य विभाग के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर संजीव खेमरिया के मुताबिक दोपहर में सूचना प्राप्त हुई थी कि गैर कानूनी तरीके से फर्जी आईडी की मदद से मावा और पनीर बुक किया गया है और ट्रेन से भेजा जा रहा है। सूचना के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम को रवाना किया गया। कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार कुलदीप दुबे तथा रेलवे डीएसपी सुश्री शुभा श्रीवास्तव के सहयोग से बुकिंग कैंसिल कर माल को जाने से रोका गया।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी की कीमत में तेजी, नहीं बदले सोने के भाव, ये है आज का रेट

श्री खेमरिया ने बताया कि जब पूरी टीम ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंची तो मावा और पनीर ट्रेन में लोड होने के लिए रखा था। जब इसकी जांच की गई तो फर्जी आईडी पर इसकी बुकिंग मिली। व्यापारी से बुक कर गैर कानूनी तरीके से भेजने की कोशिश में था। मौके पर मौजूद पुलिस ने टीम के इशारे पर यहाँ से दो व्यक्ति पकड़े इनमें एक वो व्यक्ति है जिसने आईडी यूज की दूसरा उसका सहयोगी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए माल में 14 क्विंटल मावा और 6 क्विंटल पनीर है जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये है। पूरे माल को सुपुर्दगी में लेकर थाना पड़ाव पर दोनों व्यक्तियों को लेकर टीम पहुंची और उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें – जिला विपणन विभाग ने 22 मिलर्स को जारी किया नोटिस, धान मिलिंग को लेकर ये है आरोप

डिप्टी कलेक्टर संजीव खेमरिया ने बताया कि पकड़े गए माल की सेम्पलिंग कराई जायेगी और फिर यदि अमानक या मिलावटी मिलता है तो उस आधार पर भी कार्यवाही की जायेगी। पकड़ा गया माल भिंड और मुरैना से लाया गया बताया ज रहा है।

ये भी पढ़ें – लखीमपुर खीरी हिंसा: केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा ने किया सरेंडर, थोड़ी देर में होगी पूछताछ

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews