Gwalior News: कांग्रेस नेता बालेंदु शुक्ला के चौकीदार से मांगा 50 लाख का टैक्स, मामला दर्ज

बालेन्दु शुक्ला

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता (Congress Senior Leader) और पूर्व मंत्री बालेंदु शुक्ला (Former Minister Balendu Shukla) के फार्म हाउस की रखवाली करने वाले चौकीदार के साथ बदमाश ने मारपीट कर उससे 50 लाख रुपये का टेरर टैक्स (terror tax) मांगा है। बदमाश ने पहले फार्म हाउस की जमीन जोती और धमकी देकर गया कि मालिक से कह दे कि 50 लाख भिजवा दे वरना जमीन भूल जाए। घटना के बाद चौकीदार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

यह भी पढ़े.. मुकुल रॉय के बाद इन पूर्व विधायकों की हो सकती है घर वापसी, क्या होगा ममता बनर्जी का फैसला

वरिष्ठ नेता बालेंदु शुक्ला की विश्व विद्यालय थाना क्षेत्र के ओहदपुर में फॉर्म हाउस है। जमीन बेशकीमती है। जमीन के आसपास टाउन शिप भी डवलप हो रही है। बालेंदु शुक्ला ने जमीन की देखरेख के लिए आज्ञाराम शर्मा नामक चौकीदार रखा हुआ है। 10 जून की रात चौकीदार आज्ञाराम शर्मा वहां ड्यूटी कर रहा था उसी दौरान दाऊ दयाल गुर्जर अपनी पांच अन्य साथियों के साथ वहां पहुंच गया चौकीदार के साथ मारपीट की और जमीन की जुताई कर दी।

इसके साथ ही बदमाशों ने चौकीदार से यह कहकर भेज दिया कि अपने मालिक से कह दो 50 लाख रुपए भिजवा दे वरना जमीन भूल जाए। आज्ञाराम ने इसकी जानकारी बालेंदु शुक्ला को दी उसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।आज्ञाराम ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी 24 मई को भी इन्हीं बदमाशों ने आकर जान से मारने की धमकी दी थी और जमीन से हटने की बात कही थी।

यह भी पढ़े.. सरकारी नौकरी 2021: यहां 352 पदों पर निकली है भर्ती, अच्छी मिलेगी सैलरी

पूरे मामले पर पूर्व मंत्री बालेंदु शुक्ला ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज (MP Breaking News) को बताया कि कौन लोग हैं मैं जानता भी नहीं हूँ। चौकीदार ने मामला दर्ज करा दिया है। अब पुलिस  (Gwalior Police) अपना काम करेगी। उधर डीएसपी विजय भदौरिया का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर ली है और बदमाश की तलाश की जा रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews