स्कूल छोड़ने जा रही मां की आंखों में मिर्ची झोंककर बच्चे का अपहरण, व्यापारियों में गुस्सा, पुलिस ने 30,000 का इनाम घोषित किया

व्यापारियों ने आक्रोश जताते हुए बाजर बंद कर दिए और पुलिस को चेतावनी दी कि यदि जल्दी ही बच्चे को मुक्त नहीं कराया तो उग्र आंदोलन होगा।
Child kidnapping in Gwalior

Gwalior News : ग्वालियर में बेख़ौफ़ बदमाशों ने खुलेआम एक 6 साल के मासूम का अपहरण कर पुलिस को खुली चुनौती दी है, घटना सुबह करीब 8 बजे की है जब बच्चे की माँ उसे स्कूल बस के लिए घर से सड़क की तरफ जा रही थी, अचानक एक बाइक पर दो बदमाश आये एक ने मां की आंख में मिर्ची झोंकी और बच्चे को उठाया और बाइक चला रहे युवक के साथ फरार हो गए, अपहरण की घटना से सनसनी फ़ैल गई, स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया, पुलिस थाने को सूचना मिलते ही वहां एसपी सहित डीआईजी और आईजी पहुंचे और भरोसा दिया कि आरोपी जल्दी ही पकड़े जायेंगे।

ग्वालियर के सीपी कालोनी मुरार में रहने वाले गुड़ शक्कर व्यापारी राहुल गुप्ता की पत्नी आरती गुप्ता रोज की तरह आज भी अपने 6 साल के मासूम शिवाय को स्कूल बस पर छोड़ने के लिए जा रही थी उसके क्या मालूम था कि कोई उनके बच्चे पर बुरी नजर लगाये खड़ा है, अचानक एक बाइक पर दो बदमाश आये , एक ने बाइक स्टार्ट रखी दूसरा उतरा उसने मिर्ची पावडर आरती की आंख में झोंका और बच्चे को छीना फिर बाइक पर बैठकर फरार हो गए।

दिनदहाड़े बच्चे के अपहरण से सनसनी 

कालोनी में हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई आरती ने परिजनों को सूचना दी लोग वहां जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी, एक व्यापारी के बेटे के अपहरण कि सूचना मिलते ही मुरार क्षेत्र के व्यापारी वहां इकट्ठा हो गए स्थानीय लोगों ने घटना पर आक्रोश जताया और बच्चों की सुरक्षा को लेकर नाराजगी जताते हुए बच्चे के माता पिता के साथ सड़क पर धरने पर बैठ गए।

स्थानीय लोग माता पिता के साथ धरने पर बैठे 

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर आसपास के सीसीटीवी चैक करना शुरू किये, सूचना मिलते ही एसपी धर्मवीर सिंह, डीआईजी अमित सांघी, आईजी अरविंद सक्सेना मौके पर पहुंचे उन्होंने परिजनों से बात की और तत्काल पुलिस पार्टियाँ आरोपियों की तलाश में रवाना कर दी।

व्यापारियों ने बाजार बंद कराये,आईजी ने घोषित किया 30000 का इनाम 

उधर व्यापारियों ने भी आक्रोश जताते हुए बाजर बंद कर दिए और पुलिस को चेतावनी दी कि यदि जल्दी ही बच्चे को मुक्त नहीं कराया तो उग्र आंदोलन होगा। आईजी अरविंद सक्सेना ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अपहरण की घटना के बाद पुलिस बदमाशों की सर्चिंग कर रही है, घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है, मैंने आरोपियों पर 30,000 रुपये का इनाम घोषित कर दिया है उन्होंने भरोसा दिया कि जल्दी ही आरोपी पकड़े जायेंगे।

प्रभारी मंत्री सिलावट ने भी लिया संज्ञान 

ग्वालियर जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आज सुबह हुए बच्चे के अपहरण मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चे के परिजनों से मोबाइल पर बात की तथा उन्हें आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार उनके साथ है तथा शीघ्र ही बच्चे को सकुशल वापस लाएंगे। उन्होंने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और बदमाशों की शीघ्र गिरफ़्तारी कर बच्चे को मुक्त कराने के निर्देश दिए हैं ।

[dgv_vimeo_video id=”1056293177″]

[dgv_vimeo_video id=”1056290602″]

[dgv_vimeo_video id=”1056290708″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews