कांग्रेस प्रत्याशी के आपत्तिजनक बयान पर मंत्री इमरती देवी ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

इमरती देवी

डबरा, यशवंत श्रीवास्तव| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में उपचुनाव (Byelection) के एलान से पहले नेताओं की जुबान से तीखे बयानों की बौछार हो रही है, भाषा की मर्यादा भी तार तार होती नजर आ रही है| डबरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे (Suresh Raje) ने महिला बाल विकास मंत्री और बीजेपी की डबरा सीट से संभावित प्रत्याशी इमरती देवी (Imarti Devi) को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है| मंत्री इमरती देवी ने इस पर पलटवार करते हुए कहा है कि उन्होंने अगर अपनी पत्नी के साथ फोटो खिचवाये हो तो व्हाट्सएप पर डाल दें, जो इस तरह की हलकी और गन्दी बातें करते हैं वो राजनीतिक लोग नहीं होते| जो लोग नीचता की बात करते हैं वो राजनेता बन ही नहीं सकते|

मंत्री ने कहा वो जितनी बार भी चुनाव लड़े कभी नहीं जीते, एक बार जब जाटव समाज एक तरफ़ा हो गया था तब उनकी माँ को जीता दिया था| उन्होंने कहा कि राजनीति में अपनी अपनी मानसिकता है, वो मेरे सम्मानीय है, राजनीती अपनी जगह है, रिश्ते अपनी जगह, मैं कोई हलकी बात नहीं करना चाहती| उनके बड़े भाई के बेटे से मेरी भतीजी की शादी हुई है, रिश्ते नाते नहीं टूटते, भगतजी मेरे सम्बन्धी हैं |

दरअसल, सुरेश राजे प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री और बीजेपी की डबरा सीट से संभावित प्रत्याशी इमरती देवी (Imarti Devi) के दूर के रिश्तेदार हैं । उन्होंने शनिवार को अपनी रिश्तेदारी के सवाल पर कहा कि इमरती देवी के बारे में बताइए । क्या 10 साल में कभी आपने उनके पति को देखा है। कभी उनके पति की फोटो आपने देखी है । पति बहुत सम्मानजनक पद होता है। कम से कम उनको उनके बारे में जानकारी तो देना चाहिए। इमरती के बारे में दिए गए इस बयान को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews