शराब पीने से रोकने पर की पत्नी की हत्या, आरोपी का शव संदिग्ध अवस्था में मिला

शराब पीने से रोकने पर की पत्नी की हत्या, आरोपी का शव संदिग्ध अवस्था में मिला

ग्वालियर । अतुल सक्सेना| जिले के ग्रामीण अंचल के थाना बिजौली में पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी का शव गोला का मंदिर क्षेत्र में देशी शराब के ठेके के पास पुलिस ने बरामद किया है। प्रारंभिक जांच पड़ताल में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। लेकिन परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं उनका आरोप है कि जब से आरोपी हत्या कर फरार हुआ है तभी से उसे जा से मारने की धमकिया दी जा रही थी।।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिजौली थाना क्षेत्र में रहने वाले बलवीर सिंह सरदार ने शराब पीने को लेकर हुए झगड़े में बुधवार को पत्नी सरबजीत कौर की हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि बलवीर मंगलवार को रात भर शराब पीता रहा और जब बुधवार को सुबह सो कर उठा तो फिर पीने बैठ गया जिसपर पत्नी ने उसे टोक दिया। इससे गुस्साए बलवीर ने कट्टे से सरबजीत को गोली मार दी और हत्या कर फरार हो गया। गुरुवार को थाना गोला का मंदिर क्षेत्र में देशी शराब के ठेके के पास किसी ने एक व्यक्ति के शव के पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब पड़ताल की तो मृतक हत्या का आरोपी बलवीर सिंह निकला। मृतक का शव सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला। प्रारंभिक तौर पर जहर खाकर आत्महत्या का मामला लग रहा है।

उधर मृतक बलवीर सिंह के भाई सुखदेव इसे हत्या का रहे हैं। सुखदेव का कहना है कि सरबजीत की मौत की सूचना हमें मिली थी और बलवीर की मौत की सूचना हमें मिली है। उनका कहना है कि किसी ने देखा तो नहीं कि सरबजीत को गोली बलवीर ने मारी या उसने खुद मार ली लेकिन सरबजीत की मौत के बाद से बलवीर को जान से मारने की धमकियां मिल रही थी। अब संभव है कि धमकी के डर से बलवीर ने जहर खा लिया अथवा धमकी देने वाले ने ही शराब के नशे में बलवीर को जहर खिला दिया हो। बहरहाल गोला जा मंदिर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है । मृतक बलवीर सिंह बड़ा गांव स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में सुपरवाइजर था। लॉकडाउन के बाद ज्यादा शराब पीने लगा था इसी को लेकर घर में कलह होती थी। जिसने दो जिंदगियाँ खत्म कर दी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews