तेज रफ़्तार ट्रक ने एक्टिवा सवार को कुचला, मौत, गुस्साए लोगों ने ड्राइवर को जमकर पीटा

a-truck-hit-activa-and-one-dead-in-gwalior-mp

ग्वालियर।

ग्वालियर के गिला जा मंदिर चौराहे पर हुई एक हृदय विदारक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। युवक एक्टिवा से जा रहा था तभी तेज रफ़्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। 

दऱअसल,  भारी और अस्तव्यस्त  ट्रेफिक के चलते गोले का मंदिर चौराहे पर आये दिन दुर्घटना होती रहती हैं और लोगों की जान चली जाती है आज भी ऐसा ही हुआ। सुबह के समय गोले का मंदिर चौराहे के पास ही रहने वाला महेन्द्र धाकड़ अपनी एक्टिवा से जा रहा था तभी एक तेज रफ़्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया । टक्कर इतनी तेज थी कि महेन्द्र गाड़ी से उछलकर गिर पड़ा और ट्रक का पहिया उसके सिर को रोंदता हुआ निकल गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना होते ही स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर मारपीट कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। बार बार दुर्घटनाएं होने से गुस्साए स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर दिया। बाद में मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews