आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, आंकलित खपत के नाम पर मनमानी वसूली का विरोध

आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, आंकलित खपत के नाम पर मनमानी वसूली का विरोध

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

कोरोना महामारी के चलते प्रदेश में लॉक डाउन जारी है। व्यापार, काम धंधे सब बंद हैं। उसके बावजूद बिजली कंपनी आंकलित खपत के नाम पर मनमानी वसूली कर रही है। इसी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर बिजली कंपनी के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

बिजली कंपनी द्वारा आंकलित खपत के नाम पर उपभोक्ताओं के घर बढ़ी हुई राशि के बिल भेज रही है। जिसके कारण लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि लॉक डाउन में आमदनी खत्म हो गई है। दुकाने, व्यापार, काम धंधे, नौकरी सब बंद है ऊपर से बिजली कंपनी आंकलित खपत के नाम से वसूली कर रही है। ये मानवता नहीं है। शहर के लोगों की तकलीफ को समझते हुए आम आदमी पार्टी ने जोन वाइस प्रदर्शन शुरू किया है। इसी क्रम में गुरुवार को आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों के साथ बिजली कंपनी के शिंदे की छावनी जोन कार्यालय पर प्रदर्शन किया। रैली के रूप में निकले आप कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। कार्यालय पहुँचकर जिला अध्यक्ष ने बिजली कंपनी के अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और आंकलित खपत के नाम पर की जा रही वसूली बंद करने की मांग की। आप ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से जिन उपभोक्ताओं के बिल 100-200 रुपये आ रहे थे आज वो 2000 रुपये आ रहे हैं। इसपर तत्काल रोक लगाई जाए वरना आम आदमी पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी। ज्ञापन में मांग की गई कि बढे हुए बिल माफ किये जाये और जिनके बिल नहीं भरे हैं उनके घर की बिजली नहीं काटी जाए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews