AAP का अल्टीमेटम, महिला नेत्री से अभद्रता करने वाले SDM का करेंगे मुंह काला

AAP का अल्टीमेटम, महिला नेत्री से अभद्रता करने वाले SDM का करेंगे मुंह काला

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रदेश उपाध्यक्ष मनीक्षा सिंह तोमर को प्रदर्शन ज्ञापन के दौरान “चल हट, यू शटअप नॉनसेंस लेडी” कहने वाले  SDM सीबी प्रसाद की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आम आदमी पार्टी (AAP Gwalior) ने अभद्रता के खिलाफ फूलबाग चौराहे पर आज सांकेतिक धरना दिया और कहा कि हम गांधी को मानते हैं तो भगत सिंह को भी मानते हैं।  इसलिए 48 घंटे में महिला नेत्री से अभद्रता करने वाले SDM सीबी प्रसाद माफी मांगें वर्ना पार्टी उनका मुंह काला करेगी।

बुधवार को आम आदमी पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष मनीक्षा सिंह तोमर के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया था। इसी दौरान ज्ञापन देने के मामले में पार्टी कार्यकर्ताओं और SDM सीबी प्रसाद के बिच विवाद हो गया। आम आदमी पार्टी की कलेक्टर को ही ज्ञापन देने की जिद पर SDM सीबी प्रसाद मनीक्षा सिंह तोमर पर भड़क गए और चिल्लाते हुए अंदर जाने लगे। लेकिन फिर पलट कर आये और मनीक्षा सिंह तोमर से कहने लगे, चल हट यहाँ से , मनीक्षा ने उनसे शटअप कहा तो वे बोले यू शटअप नॉनसेंस लेडी।

ये भी पढ़ें – मंडला- जबलपुर लोकायुक्त ने पटवारी और कोटवार को रिश्वत लेते पकड़ा

घटना का वीडियो वायरल हो गया जिसमें SDM सीबी प्रसाद आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष मनीक्षा सिंह तोमर पर भड़कते हुए दिखाई दे रहे हैं। पार्टी ने कलेक्टर से इसकी शिकायत की लेकिन एक दिन बाद भी जब कोई रिएक्शन नहीं हुआ तो आज शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने फूलबाग पर धरना दिया।

ये भी पढ़ें – फर्जी कागजों से फायनेंस का खेल, 17 गाड़ियां बरामद, आप रहिये सावधान

पार्टी के संभागीय अध्यक्ष रोहित गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि अभी हमने गाँधीवादी तरीके से सांकेतिक धरना दिया है।  हम गाँधी को भी मानते हैं और भगत सिंह को भी। हमने कलेक्टर को ज्ञापन देकर SDM से माफ़ी मांगने के लिए कहा है। रोहित गुप्ता ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 48 घंटे में SDM ने माफ़ी नहीं मांगी तो आम आदमी पार्टी उनका मुंह काला करेगी। उधर प्रदेश उपाध्यक्ष मनीक्षा सिंह तोमर ने कहा कि ये मेरे अकेले की लड़ाई नहीं है ये आम महिला, हर गरीब की लड़ाई है।  जब ये मेरे साथ ऐसा व्यवहार कर सकते हैं तो आम गरीब जनता के साथ क्या करते होंगे।

[dgv_vimeo_video id=”709462478″]

[dgv_vimeo_video id=”709462902″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews