ATM कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार, 61 ATM कार्ड मिले, दो लुटेरे भी पकड़े

ATM कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार, 61 ATM कार्ड मिले, दो लुटेरे भी पकड़े

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर पुलिस ने एक ऐसे शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है जो ATM कार्ड बदलकर लोगों के साथ ठगी करता था। पुलिस को आरोपी के पास से 61 ATM कार्ड मिले हैं। एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने पिछले दिनों एक पार्लर संचालक को मारपीट कर लूटने वाले दो लुटेरों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस (Gwalior Police) आरोपियों का रिमांड लेकर कड़ी पूछताछ करेगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी (Gwalior SSP Amit Sanghi) ने पत्रकारों को जानकारी दी कि पिछले महीने 21 जुलाई को दिवान सिंह राजावत नामक फरियादी ने गोला का मंदिर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वो जब 14 जुलाई को पिंटो पार्क स्थित एसबीआई के एटीएम से पैसे निकाल रहा था तो वहां खड़े एक अन्य व्यक्ति ने धोखे से कार्ड बदलकर 1 लाख 40 हजार रुपये निकाल लिए। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की।

ये भी पढ़ें –  एक्साइज घोटाला मामले में बढ़ी डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मुसीबतें, CBI ने दर्ज की FIR

विवेचना के दौरान थाना प्रभारी गोला का मन्दिर द्वारा थाना प्रभारी मुरार की पुलिस टीम का सहयोग लेकर तकनीकी साक्ष्यों एवं सीसीटीव्ही फुटेज जुटाए और मुखबिर तन्त्र को सक्रिय किया। आज शुक्रवार 19 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल हुलिया का एक व्यक्ति यादव धर्मकांटे के पास खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना किया गया।

ये भी पढ़ें – मध्यप्रदेश : प्रीतम लोधी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित

यादव धर्मकांटे के पास पुलिस टीम को मुखबिर के बताये अनुसार व फुटेज के हुलिए वाला एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखा, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया। मौके से भाग रहे संदिग्ध को पुलिस जवानों ने पीछा कर पकड़ लिया। पकड़े गये संदिग्ध की तलाशी लेने पर उसके पास विभिन्न बैंकों के कुल 61 एटीएम व 20,300/- रुपये नगद मिले, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिए।

पूछताछ में आरोपी ने खुद को राजस्थान जिला धौलपुर का रहने वाला बताया उसने धौलपुर निवासी ही एक अन्य साथी के साथ उसकी एफजेड यामाहा मोटर साईकिल से यहां आकर घटना करना स्वीकार किया। पकड़े गये आरोपी ने ग्वालियर व अन्य स्थानों पर भी अपने साथी के साथ इसी प्रकार की घटना करना स्वीकार किया है। जिसके संबंध में आरोपी को पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर उससे अन्य घटनाओं व उसके फरार साथी के संबंध में पूछताछ की जाएगी, जिससे अन्य घटनाओं का खुलासा होने की भी संभावना है।

ये भी पढ़ें – युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने किया अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत, विधानसभा चुनाव से पहले समाज ने दिखाई ताकत

पार्लर संचालक के साथ लूट करने वाले कार सवार दो लुटेरे गिरफ्तार 

फरियादी विकास नारायण श्रीवास्तव निवासी एचजी एमराल्ड ग्रीन, बड़ागांव ग्वालियर ने मुरार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह पटेल नगर सिटी सेंटर पर मैकअप स्टूडियो के नाम से पार्लर चलाता है। 14 अगस्त को बड़ागांव पुल के नीचे से अपने घर की तरफ जा रहा था, एसआर कालेज के पास मेरे पीछे से एक ग्रे कलर की बिना नम्बर की स्विफ्ट कार आगे जाकर खड़ी हो गई।

ये भी पढ़ें – Janmashtami 2022 : 102 साल पुराने गोपाल मंदिर में श्री राधा कृष्ण ने पहने 100 करोड़ से ज्यादा कीमत के गहने, भक्तों की भारी भीड़

कार में ड्राइवर सहित तीन लोग बैठे थे जिसमें से दो व्यक्तियों ने अपनी कार से नीचे उतरकर मुझे खींच कर अपनी कार में डाल लिया फिर पीछे कार में दोनों व्यक्तियों ने मेरी घूंसों से मारपीट की और मुझसे मेरे वीवो कम्पनी के दोनों मोबाइल और मेरी जेब तथा पिट्ठू बैग में रखे छोटे से बैग से 40,180/-रुपये छीन लिये। उसके बाद वह लोग मुझे अपनी कार को मुरैना तरफ ले गये और बेहटा पुल के पास अपनी कार से नीचे उतार दिया और अपनी कार को मुरैना तरफ लेकर चले गये। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

आज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पार्लर संचालक के साथ लूट करने वाले कार सवार बदमाशों को डीडी नगर क्षेत्र में देखा गया है। सूचना के बाद पुलिस मुखबिर के बताये स्थान डीडी नगर क्षेत्र में पहुंचे, तो वहां मुखबिर के बताये हुलिये के दो संदिग्ध लड़के खड़े दिखाई दिये। लड़कों ने पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने दोनों संदिग्ध लड़कों का पीछा कर पकड़ लिया गया।

उक्त पकड़े गये दोनों संदिग्ध लड़कों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपने एक अन्य साथी की मदद से लूट की घटना करना स्वीकार कर लिया। दोनों बदमाशों से और अधिक पूछताछ करने पर उन्होंने अपने आप को डीडी नगर व सैनिक कालोनी का रहने वाला बताया।  पुलिस ने लूटे गये वीवो कम्पनी के दोनों मोबाइल व पांच हजार रुपये नगद जब्त कर लिया।

लूट की घटना में प्रयुक्त कार के संबंध में पूछने पर उन्होंने बताया कि कार उनके फरार साथी के घर पर है। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये बदमाशों की निशादेही पर फरार आरोपी के घर से मारूति स्विफ्ट कार भी बरामद कर ली गई है। फरार आरोपी की पुलिस टीम द्वारा तलाश की जा रही है। पुलिस अब पकड़े गये दोनों आरोपियों को रिमाण्ड पर लेकर उनसे लूट की शेष रकम व शहर में हुई अन्य लूट की वारदातों के संबंध में पूछताछ करेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews