पुलिस को चुनौती : कपड़ा व्यापारी पर कट्टा अड़ाकर एक्टिवा और ढाई लाख लूटे

पुलिस को चुनौती : कपड़ा व्यापारी पर कट्टा अड़ाकर एक्टिवा और ढाई लाख लूटे

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं इसका अन्दाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो सरे राह लूट करने से भी नहीं डरते। बीती रात भी तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक व्यापारी के साथ लूट की। बदमाश व्यापारी से उसकी एक्टिवा और ढाई लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

पीड़ित व्यापारी कैलाश ठकवानी ने बताया कि चावडी बाजार में उसका सुभाष एम्पोरियम (Subhash Emporium)के नाम से कपड़े का शोरूम है। वो बीती रात शोरूम बंद कर नई सड़क सक्खर कॉलोनी अपने घर की तरफ जा रहा था तभो रात करीब सवा दस बजे घर की गली के मोड पर मोटर साइकिल सवार मास्क लगाए तीन बदमाशों ने उसे रोका और कट्टा अड़ाकर उससे उसकी एक्टिवा छीन ली। एक्टिवा की डिक्की में शोरूम का कैश ढाई लाख रुपये रखा था। लुटा पिटा व्यापारी घर पहुंचा फिर परिजनों के साथ जनकगंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कहा कि शोरूम से घटना स्थल के बीच के सड़क पर लगे सीसीटीवी फुटेज निकाले जायेंगे। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि बदमाश जल्दी ही गिरफ्तार होंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews