देशभर के कृषि वैज्ञानिक उच्च गुणवत्ता वाले बीज तैयार करने पर करेंगे चर्चा, केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने किया सीड कांग्रेस का शुभारंभ

देशभर के कृषि वैज्ञानिक उच्च गुणवत्ता वाले बीज तैयार करने पर करेंगे चर्चा, केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने किया सीड कांग्रेस का शुभारंभ

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर (Union Agriculture and Farmers Welfare Minister Narendra Singh Tomar) ने आज रविवार को ग्वालियर (gwalior) में राजमाता विजया राजे सिंधिया कृषि विश्व विद्यालय के नव निर्मित दत्तोपंत सभागार का लोकार्पण कर यहां आयोजित 11 वीं नेशनल सीड कांग्रेस का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़े…महाकाल थाली विज्ञापन मामले में बैकफुट पर आई Zomato, मांगी माफी

केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यक्रम की वर्चुअल अध्यक्षता की। इस अवसर पर प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल, ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर और ग्वालियर महापौर डॉ शोभा सतीश सिकरवार बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े…Indore : फोरेक्स ट्रेडिंग फर्जीवाड़ा की फरार महिला को पुलिस ने हैदराबाद से किया गिरफ्तार

मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि नेशनल सीड कांग्रेस में देश के अलग अलग कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपति और कृषि वैज्ञानिक मौजूद हैं जो आज के समय के हिसाब से गुणवत्ता वाले बीज को तैयार करने के बारे में चर्चा करेंगे जिसका लाभ किसानों को भविष्य में मिलेगा। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर सीबीआई छापे के बाद आप के हंगामे पर कृषि मंत्री ने कहा कि आज ये एक परंपरा बन गई कि किसी भी राजनीतिक व्यक्ति पर कोई जांच एजेंसी कार्रवाई करे तो लोग विरोध करते हैं। जो दोषी है वो फंसेगा जो निर्दोष है उसे कुछ नही होगा।

यह भी पढ़े…हिंदुस्तान में जन्मी मशहूर पाकिस्तानी सिंगर नैयरा नूर का 71 साल की उम्र में निधन

[dgv_vimeo_video id=”741581567″]

मप्र के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि मप्र की शिवराज सरकार लगातार किसानो के हित में काम कर रही है, हम किसानों से जुड़े कई मामलों में दूसरे राज्यों से आगे हैं। कांग्रेस के विरोध पर कमल पटेल ने कहा कि कांग्रेस की अब कोई नहीं सुनता वो अप्रासंगिक हो गई है, पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव बताते हैं कि कांग्रेस अब कभी सत्ता में नहीं आयेगी।

[dgv_vimeo_video id=”741581420″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews