महाराष्ट्र के BJP सांसद की पत्नी को जान से मारने की धमकी, MP में मामला दर्ज, पढ़िए क्या है पूरा मामला

हिमांशु मोरे ने समीक्षा धोत्रे के मोबाइल पर उन्हें व्हाट्स एप पर जान से मारने की धमकी दी उनका छीन लेने, सबकुछ बर्बाद करने की धमकी दी।
BJP MP Anoop Dhotre

Threat to BJP MP wife: महाराष्ट्र के अकोला से भाजपा सांसद अनूप धोत्रे की पत्नी समीक्षा धोत्रे को एक युवक ने जान से मारने की धमकी दी है, युवक ने उन्हें व्हाट्सएप पर मैसेज और ऑडियो भेजकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है, धमकी देने वाला युवक उनका पूर्व कर्मचारी है, शिकायत पर ग्वालियर की माधौगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

माधौगंज थाना क्षेत्र के हेमसिंह की परेड निवासी समीक्षा धोत्रे महाराष्ट्र के अकोला से भाजपा सांसद अनूप धोत्रे की पत्नी हैं, वे ग्वालियर में संचालित घाटगे उच्च शिक्षा समिति की अध्यक्ष हैं ये संस्था शहर में कई स्कूल, कॉलेज और अन्य संस्थाएं चलाती है, वे इसका काम देखने के लिए अकोला से ग्वालियर आती रहती है।

लोन की राशि वापस करने के लिए कहा तो दी धमकी 

पुलिस को दी शिकायत में समीक्षा ने बताया कि उनकी संस्था में काम करने वाले कर्मचारी हिमांशु मोरे ने संस्था से 6 लाख रुपये का लोन लिया था वो लोन की क़िस्त नहीं भर रहा था जिसके लिए उसे बार बार बोला भी जा रहा था लेकिन वो टाल रहा था। वे जब ग्वालियर आई और उन्होंने हिमांशु को लोन के बकाया रुपये जमा करने के लिए बोला तो वो वो आज कल कहकर टालता रहा, समीक्षा के कहने पर जन संस्था के कर्मचारियों ने हिमांशु पर लोन वापस करने के लिए जब दबाव डाला तो उसने समीक्षा को धमकी भरे पोस्ट करना शुरू कर दिए।

ग्वालियर पुलिस ने मामला दर्ज किया  

हिमांशु मोरे ने समीक्षा धोत्रे के मोबाइल पर उन्हें व्हाट्स एप पर जान से मारने की धमकी दी उनका छीन लेने, सबकुछ बर्बाद करने की धमकी दी, सीएसपी अशोक सिंह जादौन ने कहा है कि शिकायत और मैसेज एवं ऑडियो सुनने के बाद आरोपी हिमांशु मोरे के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। आपको बता दें समीक्षा ग्वालियर के शिक्षाविद स्वर्गीय उदय घाटगे की बेटी हैं, उदय घाटगे की भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं से नजदीकी और पारिवारिक संपर्क रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”1026854546″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews