राहुल की सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस में गुस्सा, निकाली मोदी सरकार की अर्थी, पुलिस से हुई झूमाझटकी

राहुल की सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस में गुस्सा, निकाली मोदी सरकार की अर्थी, पुलिस से हुई झूमाझटकी

Gwalior News : राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द किये जाने के बाद से कांग्रेस भड़क गई है, पूरे देश में कांग्रेस ने आज प्रदर्शन किया, ग्वालियर में भी कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की उसकी अर्थी निकाली, इस दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई।

सूरत की कोर्ट द्वारा मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि केस में कल राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई थी और आज कोर्ट के फैसले के आधार पर लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी । राहुल की सदस्यता रद्द किये जाने के बाद कांग्रेस भड़क गई है और देशभर में प्रदर्शन कर रही है।

ग्वालियर में भी कांग्रेस ने प्रदर्शन किया, युवा कांग्रेस के नेताओं ने शहर में मोदी सरकार की अर्थी निकाली, वे जब इस अर्थी को ले जा रहे थे तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया इस दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी हुई, कांग्रेस नेता नारेबाजी कर रहे था ” पीएम मोदी डरता है पुलिस को आगे करता है।”

पुलिस जब मोदी सरकार की अर्थी को रोक रही थी तभी कांग्रेस के दूसरे गुट ने फूलबाग चौराहे पर सरकार का पुतला फूंक दिया। कांग्रेस प्रवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी जनता की आवाज संसद में उठाते थे जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने दबाने का प्रयास किया है लेकिन कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी, कांग्रेस डरने वाली पार्टी नहीं है , जनता की लड़ाई सड़कों पर लड़ेगी।

[dgv_vimeo_video id=”811322918″]

[dgv_vimeo_video id=”811323177″]

[dgv_vimeo_video id=”811323451″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews