एक और तस्कर गिरफ्तार, जनवरी से अब तक लगभग 2 करोड़ की स्मैक पकड़ी

-Another-smuggler-arrested

ग्वालियर। नशे के सौदागरों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई में आज एक और स्मैक तस्कर ग्वालियर क्राइम ब्रांच की भेंट चढ़ गया। गिरफ्तार युवक से पुलिस ने 20 लाख की स्मैक बरामद की है। गौरतलब है कि जनवरी से चलाये जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान में पुलिस अब तक करीब 2 करोड़ की स्मैक पकड़ चुकी है।

पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन को एक बार फिर पिन पॉइंट सूचना मिली कि एक युवक स्मैक का सौदा करने के लिए पाम रेसीडेंसी रजिस्ट्रार ऑफिस के पास खड़ा है। एसपी ने फिर एडिशनल एसपी क्राइम पंकज पांडे को सूचना दी,एडिशनल एसपी ने क्राइम ब्रांच थाना टी आई विनोद छाबई की टीम को निर्देश दिए और टीम ने पाम रेसीडेंसी के पास से शिवम मिश्रा निवासी भिंड को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 200 ग्राम स्मैक मिली जिसकी कीमत 20 लाख बताई गई है।

गौरतलब है कि जनवरी से अब तक पुलिस 1 करोड़ 88 लाख 80 हजार रुपए की स्मैक पकड़ चुकी है। पुलिस के हत्थे अब तक 9 आरोपी चढ़ चुके है जो जेल की सलाखों के पीछे हैं।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews