Anti Mafia Campaign : प्रशासन ने मुक्त कराई 4 करोड़ रुपये की बेशकीमती शासकीय भूमि

Anti Mafia Campaign : प्रशासन ने मुक्त कराई 4 करोड़ रुपये की बेशकीमती शासकीय भूमि

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। सीएम शिवराज के निर्देश पर प्रदेश में एंटी माफिया अभियान (Anti Mafia Campaign) चलाया जा रहा है।  ग्वलियर में जिला प्रशासन (Gwalior District Administration) इसे प्रभावी तरीके से लागू कर रहा है। इसी क्रम में जिला प्रशासन ने माफिया के कब्जे से 4 करोड़ रुपये की बेशकीमती भूमि मुक्त कराई है।

SDM अनिल बनवारिया ने बताया कि लश्कर क्षेत्र के वीरपुर गांव में सर्वे नंबर 6302 पर 3200 वर्गफीट शासकीय जमीन पर धर्मेंद्र जैन ने कब्ज़ा कर रखा था इसका बाजार मूल्य करीब 1 करोड़ रुपये है। प्रशासन ने यहाँ बनी बाउंड्री वॉल कमरा तोड़कर अतिक्रमण से मुक्त कराया। एसडीएम ने कहा कि अतिक्रमणकारी पर एफआईआर कराई है अब मुक्त कराई गई शासकीय भूमि किसी शासकीय विभाग को दी जाएगी।

ये भी पढ़ें – Handicapped people : दिव्यांगजनों को लेकर बड़ी खबर, रेलवे स्टेशनों पर मिलेगी मुफ्त में ये सुविधाएं

SDM अनिल बनवारिया ने बताया कि  AB रोड पर कोटा लश्कर की सर्वे नंबर 1271 की 7000 वर्गफीट शाकीय भूमि पर मनोज राठौर ने कब्ज़ा कर लिया था और मोटर गैराज चला रहे थे, उन्होंने कहा कि मनोज राठौर को डेढ़ साल पहले बेदखल किया था वो जेल में है फिर भी उसने कब्ज़ा करा दिया। उनके खिलाफ इस प्रकरण में एक और एफआईआर कराइ गई है।

ये भी पढ़ें – ICC ODI Ranking : रोहित शर्मा ने लगाई छलांग, विराट कोहली से बस इतने अंक पीछे

इसके अलावा सीएम हेल्पलाइन में एक व्यक्ति ने निजी भूमि पर चबूतरा बनाकर कब्ज़ा कर लेने की शिकायत की थी उसे भी तोड़ दिया इस तरह कुल 4  करोड़ रुपये की बेशकीमती शासकीय भूमि भू माफिया के कब्जे से मुक्त कराई है।

[dgv_vimeo_video id=”675829493″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews