ICC ODI Ranking : रोहित शर्मा ने लगाई छलांग, विराट कोहली से बस इतने अंक पीछे

ICC ODI Ranking : रोहित शर्मा ने लगाई छलांग, विराट कोहली से बस इतने अंक पीछे

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  इंटरनेशनल क्रिकेट काउन्सिल ताजा वनडे रैंकिंग (ICC ODI Ranking) जारी कर दी है।  हालाँकि बैट्समैन की रैंकिंग में ज्यादा बदलाव नहीं है। एक नंबर से आठवे नंबर तक वही खिलाड़ी हैं जो पिछले सप्ताह थे लेकिन भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने अंकों ने सुधार करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली से थोड़ी दूरी कम कर ली है।

ICC की बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग (ICC ODI Ranking) में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 873 अंकों के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं दूसरे स्थान पर भारत के हरफनमौला खिलाड़ी पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) 828 अंकों के साथ बने हैं।  तीसरे स्थान पर भी भारतीय खिलाड़ी हैं , ये हैं भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma)। हालाँकि रोहित विराट के पीछे हैं लेकिन उन्होंने अंकों के आधार पर विराट से दूरी कम कर ली है, रोहित शर्मा के 807 अंक हैं। उनके रैंकिंग अंक वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही श्रंखला के पहले मैच की अर्धशतकीय पारी के कारण बढ़े हैं।

ये भी पढ़ें – IISC Recruitment 2022 : 100 टेक्निकल असिस्टेंट के लिए वैकेंसी, इतनी होगी सैलेरी

चौथे स्थान पर साउथ अफ्रीका के क्लिंटन डिकॉक हैं, पांचवे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच का है। 9 स्थान पर पाकिस्तान के फखर आजम हैं तो इंग्लैण्ड के जो रुट 10 नंबर पर आ गए हैं।

ये भी पढ़ें – विज्ञान ज्योति स्कीम  से मध्य प्रदेश की 134 लड़कियाँ हुई लाभान्वित , देशभर के कुल 100 स्कूल थे इस प्रोग्राम में शामिल

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews