
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर भिंड जिले की सीमा पर स्थित बरेठा टोल प्लाजा (toll tax plaza firing) पर बीती रात टोल टैक्स मांगने से कार सवार युवक इतने आक्रोशित हो गए कि उन्होंने फायरिंग कर दी, अचानक चली गोली से वहां मौजूद कर्मचारी बाल बाल बच गये। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक देर रात करीब 12:30 बजे कुछ युवक एक सफारी गाड़ी में भिंड से ग्वालियर (Gwalior News) की तरफ आ रहे थे। बरेठा टोल प्लाजा पर उन्हें कर्मचारियों ने टैक्स के लिए रोका तो वे आक्रोशित हो गए और एक गाड़ी आगे बढ़ा दी।कर्मचारियों ने जब रोकने की कोशिश की तो थोड़ी आगे ले जाकर उन्होंने गाड़ी रोकी और फिर ड्राइविंग सीट पर बैठा युवक उतरकर टोल टैक्स काउंटर के नजदीक आया उसने बूम बैरियर हटाकर अपनी दूसरी गाड़ी निकलवाई, कर्मचारी रोकने लगे तो उसे बंदूक से फायर कर दिया।
ये भी पढ़ें – Amitabh Bachchan Birthday : महानायक को कुछ अलग अंदाज में बधाई दी MP के सीएम शिवराज ने
अचानक चली गोली से कर्मचारी बाल बाल बच गए और दहशत में आ गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से निकल गए, टोल प्लाजा कर्मचारियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। महाराजपुरा सर्किल के सीएसपी रवि भदौरिया ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ से बात करते हुए बताया कि फायरिंग करने वाली आरोपी की पहचान हो गई है। आरोपी अर्जुन उर्फ़ अन्नू तोमर निवासी गोहद जिला भिंड है उसके और कार में मौजूद उसके साथियों के खिलाफ महाराजपुरा थाने में धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्दी ही आरोपियों की गिरफ़्तारी होगी।
ये भी पढ़ें – Indian Railways Update : आज रद्द रहेंगी 134 ट्रेन, यहां देखें IRCTC की लिस्ट
[dgv_vimeo_video id=”759053459″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

