छात्राओं का मोबाइल लूटने वाला ऑटो चालक और उसका साथी 24 घंटे में ही गिरफ्तार, एसपी ने टीम को कैश रिवार्ड की घोषणा की

bhopal Police arrested the notorious

bhopal Police arrested the notorious

Gwalior News : ग्वालियर पुलिस ने एक ही दिन में दो मोबाइल लूट की घटना करने वाले दो शातिर बदमाशों को 24 घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया है, दोनों बदमाश ऑटो चलाते हैं इनमें से एक पर कई अपराध दर्ज हैं, एसपी ने लुटेरों को पकड़ने वाली टीम को 10 हजार रुपये का कैश रिवार्ड देने की घोषणा की है।
कल 23 फरवरी को ग्वालियर में ग्वालियर शहर के पड़ाव थाना और इंदरगंज थाना क्षेत्र में ऑटो चालक और उसके साथी ने दो अलग अलग छात्राओं से मोबाइल लूट की घटनाएं कर पुलिस को चुनौती दी, पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुई लूट के लिए टीमों का गठन किया और फिर उन दोनों बदमाशों को मात्र 24 घंटों में ही गिरफ्तार कर  उनसे लूटे गए मोबाइल में से एक मोबाइल बरामद कर लिय अजब्की दूसरे के सम्बन्ध में पूछताछ कर रही है ।

ऑटो में बैठे बदमाश ने लूटा छात्रा का मोबाइल 

एसपी राजेश सिंह चंदेल ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि कल माधौगंज थाना क्षेत्र में लक्कड़ खाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाली ग्राम बैगना नरवर जिला शिवपुरी निवासी कृष्णा रावत एसएससी जीडी का पपा र्देकर लौट रही थी वो पड़ाव थाना क्षेत्र में एलआईसी तिराहे के पास  टमटम से उतारी थी तभी सामने से एक ऑटो आया और उसमें बैठे युवक ने उसका मोबाइल छीना और ऑटो सहित फरार हो गए, छात्रा ने लूट की शिकायत पड़ाव थाने में दर्ज कराई।

ऑटो चालक ने लूटा छात्रा का मोबाइल 

इसी तरह ग्वालियर थाना क्षेत्र के लोहामंडी में रहने वाली छात्रा इशिका अपने घर किला गेट की तरफ पैदल जा रही थी तभी होटल मिडवे के सामने एक ऑटो चालाक ने उसके हाथ से मोबाइल छीना और ऑटो सहित फरार हो गया, छात्रा ने इंदरगंज थाने में लूट की शिकायत दर्ज कराई, एक ही दिन में दो लूट के बाद उन्होंने एडिशनल एसपी , सीएसपी सहित दोनों थानों के टी आई को लुटेरों को पकड़ने के लिए टीम लगाने के निर्देश दिए।

पुलिस ने खोज निकाले लुटेरे ऑटो चालक और उसका साथी 

एसपी ने बताया कि आज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इंदरगंज व पड़ाव में लूट करने वाले ऑटो चालक व उसका साथी ऑटो लेकर रेलवे स्टेशन के 04 नम्बर प्लेटफार्म पर खड़े हुये है। सूचना मिलते ही दोनों थानों की टीमें रेलवे स्टेशन पहुंची, पुलिस टीम को 04 नम्बर प्लेटफार्म के पास मुखबिर के बताये ऑटो नम्बर का ऑटो खड़ा दिखा जिसमें दो लड़के बैठे हुये थे, जिन्होने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा दोनों लड़कों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

एक मोबाइल बरामद, दूसरे के सम्बन्ध में पुलिस कर रही पूछताछ 

पकड़े गये दोनों  युवकों से नाम पता पूछने पर उन्होने स्वयं को डोंगरपुरा तलैया थाना बहोड़ापुर व शिंदे की छावनी खल्लासीपुरा का रहने वाला बताया। पकड़े गये दोनों युवकों से थाना पड़ाव में हुई मोबाइल लूट के संबंध में पूछताछ की तो उन्होने दोनों मोबाइल लूटना स्वीकार किया। बदमाशों से पड़ाव थाना क्षेत्र  में लूटा गया एक मोबाइल तो बरामद हो गया लेकिन इंदरगंज थाना क्षेत्र में लूटा गया मोबाइल नहीं मिला है पुलिस उसके सम्बन्ध में पूछताछ कर रही है, इसमें से एक आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है। पुलिस ने टीम को 10 हजार रुपये का कैश रिवार्ड देने की घोषणा की है।
[dgv_vimeo_video id=”916257948″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews