थाना प्रभारी के खिलाफ भीम आर्मी लामबंद, नेशनल हाई- वे किया जाम

थाना प्रभारी के खिलाफ भीम आर्मी लामबंद, नेशनल हाई- वे किया जाम

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। ग्वालियर जिले डबरा सिटी थाना प्रभारी(Dabra city thanaa incharge ) कृष्ण देव सिंह कुशवाह के खिलाफ भीम आर्मी (bhim Army)के कार्यकर्ता लामबंद हो गए हैं।  भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी कृष्णदेव सिंह कुशवाहा पर अभद्र भाषा एवं जाति सूचक गालियां एवं गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है । भीम आर्मी का यह भी आरोप है कि पुलिस थाना प्रभारी द्वारा पिस्टल निकालकर धमकाया गया है। थाना प्रभारी के व्यवहार से आक्रोशित  कार्यकर्ता नेशनल हाई-वे पर पिछोर तिराहे पर चक्काजाम कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार नगर ने  सेकरा जागीर में जाटव समाज के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था इस मामले में एफ आई आर दर्ज कराने सिटी थाने पहुंचे थे पीड़ित। लेकिन पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी।  पीड़ितों ने आरोप लगाया सिटी थाना पुलिस  एक पक्षीय कार्रवाई कर दूसरे पक्ष को लाभ पहुंचाना चाहती है। पीड़ित पक्ष ने ये भी आरोप लगाए कि थाना प्रभारी कृष्णदेव सिंह कुशवाहा द्वारा  अभद्र भाषा का प्रयोग किया एवं जाति सूचक गालियां  दी गई एवं गुंडागर्दी की गई। भीम आर्मी का यह भी आरोप है कि थाना प्रभारी द्वारा पिस्टल निकालकर धमकाया भी  गया। पुलिस के व्यवहार से आक्रोशित  भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे के पिछोर तिराह पर चक्का जाम कर दिया है।  भीम आर्मी के कार्यकर्ता  पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं और  सिटी थाना प्रभारी को निलंबित किए जाने की मांग कर रहे हैं।  खबर लिखे जाने तक चक्का जामा जारी था।  मौके पर पहुंचे एसडीएम प्रदीप शर्मा पहुँच गए गए हैं और पुलिस अफसर समझाइश देकर मामला शांत कराने का प्रयास कर  रहे हैं

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews