फिर विवादों में Bigg Boss फेम तान्या मित्तल, कार्बाइड गन के साथ वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल

ग्वालियर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिले में कोई भी व्यक्ति या संस्था न तो कार्बाइड गन का निर्माण करेगी, न ही उसे खरीदेगी या बेचेगी और न ही उसका उपयोग करेगी। यह प्रतिबंध जिले की शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक माना गया है।
Tanya Mittal carbide gun

चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) में सुर्खियाँ बटोर रहीं ग्वालियर की तान्या मित्तल एक बार फिर चर्चा में हैं, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो प्रतिबंधित कार्बाइड गन चलाते दिखाई दे रहीं हैं।

तान्या मित्तल जब से बिग बॉस में गई हैं तब से चर्चा का विषय बनी हुई हैं, ग्वालियर के लोग उनके बारे में इससे पहले ज्यादा नहीं जानते थे लेकिन बिग बॉस में जाने के बाद तान्या ने जो बातें की उससे सिर्फ तान्या ही नहीं ग्वालियर की चर्चा भी देश में होने लगी हालाँकि ये चर्चा विवादों को जन्म दे रही है।

तान्या की बड़ी बड़ी बातें, महल जैसा घर, बड़े बड़े बिजनिस दुबई जाकर बकलावा खाना, आगरा में ताजमहल के पास काफी पीना , दिल्ली जाकर दाल खाना, सिर्फ साड़ियाँ पहनना, कपड़े रिपीट नहीं करना जैसी बातों के बीच अब उनका एक असली वीडियो वायरल हो रहा है जिसकी चर्चा हो रही है।

कार्बाइड गन चलाते तान्या का वीडियो वायरल     

तान्या का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वो प्रतिबंधित कार्बाइड गन चलती हुई दिखाई दे रहीं हैं, उल्लेखनीय है कि ग्वालियर कलेक्टर ने दिवाली पर कार्बाइड गन के उपयोग से बच्चों की आँख की रोशनी प्रभावित होने के बाद इसके निर्माण और बिक्री प्रतिबंध लगा रखा है इसे चलाते हुए मिलने पर पुलिस एक्शन ले रही है।

पुराना वीडियो तेजी से हो रहा वायरल 

ऐसे में तान्या मित्तल जैसे चर्चित चेहरे का कार्बाइड गन चलाते वीडियो वायरल होना चर्चा का विषय बन गया है, हालाँकि वीडियो पुराना है लेकिन सोशल मीडिया पर तेजी से लोग इसे शेयर कर रहे हैं, बता दें ग्वालियर सहित विदिशा, भोपाल, इंदौर और अन्य कई जिलों ने कार्बाइड गन की बिक्री को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है।

कार्बाइड गन के संबंध में यहाँ दे सूचना

ग्वालियर जिला मजिस्ट्रेट/कलेक्टर के आदेश में कहा गया है कि अवैध रूप से कार्बाइड गन का निर्माण, क्रय, विक्रय एवं उपयोग की सूचना किसी व्यक्ति के पास हो तो वह यह सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम के फोन नं 0751-7049101029, 0751-2363636 व 0751-2445333 पर अवश्य दे। पुलिस अधीक्षक द्वारा ऐसी सूचनाओं के आधार पर प्रतिबंधात्मक आदेश के उल्लंघन एवं संबंधित कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
[dgv_vimeo_video id=”1130459312″]
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews