केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का बड़ा बयान, बोले- सनातन धर्म का अंत करने वाला अभी धरती पर पैदा नहीं हुआ

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का बड़ा बयान, बोले- सनातन धर्म का अंत करने वाला अभी धरती पर पैदा नहीं हुआ

Gwalior News : केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सनातन धर्म का अपमान करने वालों पर बड़ा हमला बोला है, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सनातन धर्म अनंत है इसका अंत करने वाला अभी धरती पर पैदा नहीं हुआ है। तोमर ग्वालियर में मीडिया से बात कर रहे थे।

G-20 भारत में होना गर्व का विषय : तोमर 

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आज अल्प प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि G-20 की अध्यक्षता भारत के पास होना प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का विषय है, हम सबको यह प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की साख दिन ब दिन दुनिया के वैश्विक मंचों पर बढ़ती जा रही है।

ये हिंदुस्तान के लिए बड़ा अवसर 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जी-20 की लगभग 48, 49 बैठक अभी तक देश में 50 से ज्यादा स्थानों पर हो चुकी हैं अब 8,9 और 10 सितंबर को राष्ट्र अध्यक्षों की बैठक संपन्न होने वाली है, सभी राष्ट्रीय अध्यक्षों का हिंदुस्तान आना और जी-20 में भाग लेना यह हिंदुस्तान के लिए बहुत बड़ा अवसर है, मैं सभी अतिथियों का स्वागत करता हूँ।

सनातन धर्म का अंत करने वाला अभी पैदा नहीं हुआ 

I.N.D.I.A. गठबंधन के नेताओं द्वारा सनातन धर्म का विरोध और उसका अपमान करने के सवाल पर पलटवार करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सनातन धर्म का विरोध करना बे-बुनियाद है, इस प्रकार के लोग कुत्सित मानसिकता से ओतप्रोत हैं, सनातन धर्म सनातन है, अनंत है इसका अंत करने वाला अभी धरती पर पैदा नहीं हुआ है।

[dgv_vimeo_video id=”862037406″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews