HONEY TRAP में जेल जाने के डर से सरकार गिराने का माहौल बना रही BJP: तोमर

HONEY TRAP में जेल जाने के डर से सरकार गिराने का माहौल बना रही BJP: तोमर

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह(Digvijay singh) के हॉर्स ट्रेडिंग(horsh trading) के बयान के बाद राजनीति का पारा गरमा गया है। नेताओं के लगातार बयान सामने आ रहे हैं। कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya sindia)और सीएम कमलनाथ(cheif minister kamalnath) के बाद कैबिनेट मंत्रियों(cabinet ministers) ने भी बयानबाजी शुरु कर दी है। अब खाद्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि  बीजेपी नेता व्यापमं(Vyapam) और हनीट्रैप(honey trap) में जेल जाने के डर से सरकार गिराने का माहौल बना रहे, ये सिर्फ अधिकारियों पर दबाव डालने की कोशिश है, भाजपा चाहें खरीदने का प्रयास करे या डराने का प्रयास करे हमारा कोई विधायक बिकने वाला नहीं है।

आज ग्वालियर में मीडिया से चर्चा करते हुए तोमर ने कहा कि भाजपा चाहें खरीदने का प्रयास करे या डराने का प्रयास करे हमारा कोई विधायक बिकने वाला नहीं है। बीजेपी नेता व्यापम और हनीट्रैप में जेल जाने के डर से सरकार गिराने का माहौल बना रहे। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने भृष्टाचार की दौलत जमा कर रखी है और उसी के दम पर वो जगह जगह खरीद फरोख्त की कोशिश कर रही है। मंत्री तोमर ने कहा कि भाजपा को रावण जैसा घमंड है। हमें जनता ने विकास के नाम पर वोट दिया है हमारा कोई भी विधायक कहीं नहीं जायेगा।

दिग्विजय के बयान पर सिंधिया-कमलनाथ की ऐसी थी प्रतिक्रिया
इससे पहले भोपाल में मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम कमलनाथ(kamalnath) ने कहा कि बीजेपी (bjp)के नेता डर रहे हैं कि आने वाले समय में उनके पिछले 15 सालों के भ्रष्टाचार का खुलासा हो सकता है इसलिए ऐसा कर रहे हैं। कई विधायकों ने मुझसे भी इसकी शिकायत की है। मैं तो विधायकों (mla)से कह रहा हूं कि पैसा मिल रहा है तो ले लो। वही कमलनाथ ने दावा किया कि बीजेपी के भी कई विधायक हमारे संपर्क में हैं। वही ग्वालियर में मीडिया से चर्चा करते हुए सिंधिया ने कहा कि उन्हें इन तथ्यों के बारे में जानकारी नहीं है।कान्ग्रेस की सरकार जनता ने बनाई है ।जनता के विश्वास पर सरकार टिकी हुई है। हम जन सेवा के लिए ही राजनीति में आए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews