BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कांग्रेस पर हमला, कही ये बड़ी बात

BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कांग्रेस पर हमला, कही ये बड़ी बात

VD Sharma’s attack on Congress : मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा (BJP state president VD Sharma ) ने कांग्रेस (Congress) पर बड़ा हमला किया है, पत्रकारों से बात करते हुए खजुराहो सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ये झूठ बोलने वाले लोग हैं, झूठ की बुनियाद पर खड़े रहते हैं,  गलती से मध्यप्रदेश में 15 महीने की सरकार बनाई, लेकिन अब ये मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में एक्सपोज हो चुके हैं।

वीडी शर्मा अल्प प्रवास पर ग्वालियर आये, मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ झूठ बोलती है, आज हमारा नौजवान उत्साहित है, भाजपा का किसान मोर्चा, महिला मोर्चा सब मैदान में हैं, ये लोग 24 घंटे सिर्फ झूठ बोलते हैं, ये अब पूरे देश में इसीलिए एक्सपोज हो गए हैं।

कांग्रेस ने झूठ की बुनियाद पर बनाई थी सरकार  

कमल नाथ सरकार पर हमला करते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश के नौजवानों से किसने झूठ बोला ? और उसी झूठ की बुनियाद पर गलती से 15 महीने की सरकार में आये थे जिसका जवाब कांग्रेस (MP Congress) को मिला , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ये भाजपा की सरकार है हम सीएम शिवराज सिंह के नेतृत्व में केवल जॉब कार्ड ही नहीं हम तो सर्टिफिकेट दे रहे हैं।

2023 और 2024 में जनता देगी जवाब 

उन्होंने कहा भाजपा ने हमेशा विकास की बात की है इसलिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में और सीएम शिवराज सिंह के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में हम आगे बढ़ रहे हैं, वीडी शर्मा ने कांग्रेस के आरोपों को नकारते हुए कहा कि कांग्रेस के पास आज कोई मुद्दा नहीं बचा है इसलिए वो बेबुनियाद बातें कर रही है, 2023 और 2024 में उसे जनता जवाब देगी।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”790717505″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews