भाजपा ने वोटर से कहा बहकावे में ना आये, जिन्होंने पिछला वचन पत्र नहीं निभाया, नया क्या निभायेंगे?

bjp

ग्वालियर, अतुल सक्सेना| उपचुनावों (Byelection) के लिए मतदान की तारीख जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे नेताओं के जुबानी हमले तेज होते जा रहे हैं। कांग्रेस ने पिछले दिनों उपचुनावों के लिये अपना वचन पत्र जारी किया जिसके बाद अब भाजपा वचन पत्र को लेकर हमलावर है। भाजपा (BJP) ने कांग्रेस (Congress) से सवाल किया कि पिछले वादों का क्या हुआ। भाजपा ने मतदाता से भी अपील की कि वो किसी भी तरह के बहकावे में ना आये।

ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस के वचन पत्र पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले वचन पत्र के वादों को पूरा नहीं किया और अब नया वचन पत्र जारी कर दिया ये बहुत साहस का काम है। भाजपा सांसद ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वो कांग्रेस से पूछे कि उसने वादे क्यों पूरे नहीं किये और शिवराज सरकार द्वारा लागू की गई जन हितैषी संबल, कन्यादान जैसी योजनाएँ बंद क्यों कर दी उन्होंने मतदाता से अपील की कि वो किसी बहकावे में ना आये जिन्होंने पिछले वचन पत्र के वादे नहीं निभाए वे नये के क्या निभायेंगे इसलिए वो धोखे और बहकावे में ना आये और अपना कीमती वोट भाजपा को देकर सभी सीटें जिताएं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews