अंधे कत्ल का पर्दाफाश, इलाज करने के बहाने किया महिला से दुष्कर्म, विरोध करने पर कर दी थी हत्या

अंधे कत्ल का पर्दाफाश, इलाज करने के बहाने किया महिला से दुष्कर्म, विरोध करने पर कर दी थी हत्या

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। पांच दिन पहले 05 सितंबर को थाटीपुर थाना क्षेत्र के भीमनगर में हुई एक अज्ञात महिला हत्या से पुलिस ने पर्दा उठा दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी देशी इलाज करता था, महिला का इलाज करते समय उसकी नीयत खराब हो गई उसने दुष्कर्म का प्रयास किया तो महिला ने विरोध किया लेकिन आरोपी ने बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को उसकी ससुराल दतिया से गिरफ्तार किया है।

एसएसपी अमित सांघी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद से पुलिस ने बहुत मेहनत के साथ तफ्तीश शुरू की। वे खुद घटना स्थल पर गए, एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया, सीएसपी ऋषिकेश मीना (IPS) सहित थाटीपुर थाने के फोर्स ने घटना स्थल के आसपास के एक एक घर की तलाशी ली। महिला की शिनाख्त चतुरो बाई के रूप में हुई। वह भीमनगर में अपने दो बेटों के साथ रहती है। पुलिस को तफ्तीश के दौरान एक घर बंद मिला जिसे खोलकर देखा गया तो कमरे के अंदर खून पड़ा मिला तथा खून लगा हुआ एक डण्डा पुलिस को मिला। पुलिस ने जब उस मकान में रहने वाले व्यक्ति की तलाश की गई तो पता चला कि वो व्यक्ति घटना वाले दिन से ही अपने घर से गायब है।

[dgv_vimeo_video id=”748328799″]

Must Read- ग्वालियर: डॉक्टर पति दहेज के लिए महिला को कर रहा था प्रताड़ित, मार से बचाने के लिए सास ले रही थी 10 हजार रूपए

तफ्तीश के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि महिला की हत्या का संदेही दतिया में अपनी ससुराल में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही ग्वालियर पुलिस दतिया गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या किया जाना स्वीकार किया। पुलिस ने जब विस्तार से पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि चतुरो बाई का शव पुलिस को जिस स्थान से मिला था उसका घर उसी के पास है। मृतका की बेटी उसके घर के पास ही रहती है जिससे मिलने के लिये चतुरो बाई अक्सर यहां आती रहती थी। हत्या वाले दिन भी महिला अपनी बेटी से मिलने आई हुई थी।

आरोपी ने बताया कि कमर में दर्द के चलते चतुरो बाई मेरे घर के सामने आकर बैठ गई व मुझसे कहा कि ‘‘अगर तुमको चुर्रा ठीक करना आता हो तो मेरा दर्द ठीक कर दो’’ इस पर से मैने महिला को घर में अंदर बुलाकर उसके कमर की मालिश करना प्रारंभ कर दी। कुछ समय बाद मेरी नीयत खराब होने पर मैंने महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की, महिला के विरोध करने पर मैंने उसके हाथ-पैर बांध दिये व मुंह में कपड़ा ठूंस कर डंडों व पत्थर से उसके सिर पर वार किया। महिला के बेहोश हो जाने पर मैने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद मैं महिला को बंधा छोड़कर फेरी लगाने बाहर चला गया। वापस आकर मैने खाना खाया और रात्रि में मौका देखकर महिला के शव को घर के बाहर फैंक आया। पुलिस के आ जाने पर संदेह होने से बचने के लिये मैं घटनास्थल पर लोगों के साथ मौजूद भी रहा। पुलिस पूछताछ को देखकर मैं वहां से भागकर अपनी ससुराल दतिया आकर छिप गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाटीपुर थाने में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews