गर्लफ्रेंड ने कार पर बनाये 3400 लिपस्टिक मार्क, “किसिंग कार” को मिले 55 लाख व्यूज, पुलिस ने किया 5500 रुपये का चालान

बॉयफ्रेंड के मुताबिक उसकी दोस्त ने कार पर अपन होठों से 3400 लिपस्टिक के निशान बनाये जिसके लिए उसने 800- 900 रुपये की लिपस्टिक खरीदी और करीब साढ़े तीन घंटे लगाये।
kissing car video goes viral on social media

kissing car video goes viral on social media

सोशल मीडिया वायरल होने का भूत इन दिनों युवाओं में इस कदर सवार है कि उनको इस बात का अहसास भी नहीं होता कि उनकी हरकत कहीं उनके लिए ही मुसीबत न खड़ी कर दे, ऐसा ही एक ताजा मामला ग्वालियर से सामने आया है जिसमें एक युवक की दोस्त ने इन्स्टाग्राम पर व्यूज पाने के लिए कुछ ऐसा किया जिससे उसे 55 लाख व्यूज मिले लेकिन फिर पुलिस की फटकार और 5500 रुपये का जुर्माना भी भुगतना पड़ा।

प्यार मोहब्बत से जुड़े कई किस्से कहानियां आपने सुनी होंगी लेकिन यहाँ हम जो आपको बताने जा रहे हैं वो आज के ज़माने की मोहब्बत से जुड़ी है जिसमें कोई पर्दा नहीं होता..प्यार का इजहार खुलकर होता है… सोशल मीडिया पर वायरल “किसिंग कार” उसका एक उदाहरण है जो सोशल मीडिया पर दो दिन में 55 लाख व्यूज लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है।

सोशल मीडिया पर वायरल किसिंग कार, पुलिस ने थाटीपुर से पकड़ी     

मामला ग्वालियर का है, पुलिस के संज्ञान में एक ऐसा वायरल वीडियो आया जिसमें लिपस्टिक के निशान वाली  किसिंग कार सिटी सेंटर क्षेत्र में दौड़ती दिखाई दे रही है, ट्रैफिक पुलिस ने वीडियो की मदद से कार का पता लगाया जो थाटीपुर में रहने वाले आदित्य सिंह सिकरवार की निकली, पुलिस उसके घर पहुंची और कार को जब्त कर थाने ले आई।

गर्लफ्रेंड ने बनाये साढ़े तीन घंटे में कार पर बनाये 3400 लिपस्टिक मार्क

पुलिस ने जब पूछताछ की तो मामला प्यार का निकला, आदित्य ने बताया कि वो बीए कर रहा है और सोशल मीडिया पर रील डालता है कंटेंट बनाता है ये उसका शौक है इसमें उसकी दोस्त भी साथ रहती है, उसने बताया कि दो दिन पहले उसकी दोस्त ने कार पर लिपस्टिक के निशान बना दिए, उसने कहा इसे वायरल करने पर अच्छे व्यूज मिल जायेंगे, उसने साढ़े तीन घंटे में कुल 3400 किसिंग मार्क्स बनाये जिसमें 800- 900 रुपये की लिपस्टिक लगी, मैंने उसकी मेहनत का सम्मान कर वीडियो वायरल कर दी जिस पर 55 लाख व्यूज मिले लेकिन फिर पुलिस मेरे घर आई और कार को जब्त कर लिया।

पुलिस ने काटा 5500 रुपये का चालान , युवक ने मिटाए लिपस्टिक के निशान  

उधर पुलिस ने कार को जब चैक किया तो कार में चारों तरफ लिपस्टिक के निशान तो थे ही, काली फिल्म से शीशे ढंके थे, पीछे वाले शीशे पर ठाकुर का स्टीकर चिपका हुआ था और भी कई जगह मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन हो रहा था, पुलिस ने उसे फटकार लगाई और 5500 रुपये का चालान काट कर चेतावनी दी कि भविष्य में ये गलती न करे, पुलिस की फटकार के बाद आदित्य में थाने में ही अपनी कार पर लिपस्टिक के निशान मिटाए और लोगों को सलाह दी कि वे मोटर व्हीकल एक्ट का पालन करें अपन व्यूज के लिए किसी भी नियम को ना तोड़ें, बाद में पुलिस ने चालान काटकर कार को छोड़ दिया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews