कोरोना की जानकारी देते समय अचानक फिसला BSF जवान का पैर, मौके पर मौत

कोरोना की जानकारी देते समय अचानक फिसला BSF जवान का पैर, मौके पर मौत

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

बीएसएफ जवान को छत पर मोबाइल बात करना भारी पड़ गया और नीचे गिरकर उसकी मौत हो गई। खास बात ये है कि वो अपने बच्चों से कोरोना के बारे में बात कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। आंतरी थाने के प्रधान आरक्षक देवी सिंह के मुताबिक बीएसएफ के कुछ सरकारी आवास उसके थाना क्षेत्र में हैं।

सोमवार की शाम बीएसएफ टेकनपुर में पदस्थ आरक्षक जयंत कुमार अपने सरकारी आवास की छत पर बच्चों से मोबाइल पर बात कर रहा था उसे अंदाजा नहीं लगा कि छत पर दीवार नहीं है तभी उसका पैर फिसल गया और वो नीचे आ गिरा। स्टाफ के लोग उसे बीएसएफ अस्पताल लेकर गए जहाँ डॉक्टर ने उस मृत घोषित कर दिया। पूछताछ में मालूम चला कि मृतक अपने बच्चों को कोरोना वायरस के बारे में बता रहा था और उससे बचने की सलाह दे रहा था। बीएसएफ अधिकारियों ने मृतक आरक्षक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी हैं ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews