
Gwalior News : चिटफंड कंपनी यानि ऐसी बोगस कंपनी जो नियम विरुद्ध चलती हैं और लोगों के पैसे गैरकानूनी रूप से जमाकर उन्हें ठगती हैं इनका कारोबार करना प्रतिबंधित है लेकिन ग्वालियर में एक ऐसे ही कंपनी सामने आई है जो खुलेआम कारोबार कर रही है, खास बात ये है कि पीड़ित जब पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे तो पुलिस उन्हें एक थाने से दूसरे थाने तक घुमाती रही, लोग जब परेशान हो गए तो आज वे पुलिस की जनसुनवाई में एसपी ऑफिस पहुंचे और शिकायती आवेदन दिया।
ग्वालियर में खुले आम चिटफंड का कारोबार
ग्वालियर में कुछ पीड़ितों के साथ पहुंचे राघवेन्द्र सिंह चौहान ने पुलिस को दिए शिकायती आवेदन में कहा कि कमलेश शिवहरे नामक एक व्यक्ति गरीब ठेले वालों, मजदूरों को ठग रहा हैं वो फर्जी चिटफंड कंपनी के नाम पर ब्याज पर पैसे देने का काम कर रहा है जो गैर क़ानूनी है, शिकायतकर्ता ने बताया कि ये इन गरीबों को 10 हजार देकर उनसे 20 हजार वसूलता है।
अवैध वसूली के लगाये आरोप
उसने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ये पैसा देने के बाद 500 रुपये रोज उनसे वसूलता है जो ठेले नहीं लगाते उनपर 500 रुपये रोज के हिसाब से पेनाल्टी लगाता है और जो रकम लौटा देते हैं लेकिन ब्याज नहीं दे पाते उनसे एक ब्लेंक चैक और ब्लेंक स्टाम्प दस्तखत कर ले लेता है और उसमें रकम भर लेता है और मोटा पैसा भरता है और नहीं देने पर कोर्ट में घसीटने की धमकी देता है।
[dgv_vimeo_video id=”919617836″]
राघवेन्द्र ने कहा कि ऐसे बहुत से लोग हैं जो इससे परेशान हैं वो मेरे पास आये थे मैं तो प्राइवेट जॉब करता हूँ लेकिन इन गरीबों की मदद के लिए इनके साथ हूँ , मैं इन्हें लेकर मुरार थाने गया तो मुझे कहा कि हजीरा थाने जाओ , हजीरा गया तो कहा मुरार जाओ तब जाकर आज सपी ऑफिस आये हैं।
[dgv_vimeo_video id=”919617635″]
उधर सीएसपी अशोक जादौन ने बताया कि मुरार थाना क्षेत्र से कुछ ठेले वाले आये थे कि उनके साथ के एस ग्रुप द्वारा लोन देकर अवैध वसूली की जा रही है , ज्यादा ब्याज लिया जा रहा उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है, पुलिस ने उनकी शिकायत ले ली है और इसपर टीआई को जाँच के निर्देश दिए हैं।
[dgv_vimeo_video id=”919617317″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

