तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सीएम डॉ मोहन यादव, सेना के शौर्य को सराहा, शहरवासियों पर की पुष्पवर्षा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी की वर्षगाँठ से यानि 15 अगस्त से पहले शुरू हुए इस तरह के आयोजनों ने माहौल को देशप्रेम से भर दिया है मेरी तरफ से सभी को बधाई। 
Tiranga Yatra Gwalior

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता अपर ग्वालियर में आज विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विशेष रूप से ग्वालियर आये, तिरंगा यात्रा  राजमाता विजयाराजे सिंधिया तिराहा सिटी सेंटर से तिरंगा यात्रा आगे बढ़ेगी।  तिरंगा यात्रा सिटीसेंटर रोड से होते हुए गांधी रोड, आकाशवाणी होते हुए राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार पर इसका समापन हुआ।

पहलगाम में कायराना हमले के बाद जिस तरह से भारत की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया उसके बाद से सेना के शौर्य का गुणगान पूरा देश कर रहा है, जगह जगह आयोजन कर उनकी वीरता को सलाम किया जा रहा है, आज ग्वालियर में भी इसी क्रम में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

तिरंगामय था यात्रा का सम्पूर्ण मार्ग 

भारत की आन-बान और शान के प्रतीक तिरंगा थामकर इस यात्रा में बाइकर्स, सैन्य व पुलिस बल के जवान, एनसीसी की सभी विंग, भूतपूर्व सैनिक, विद्यार्थी, जनप्रतिनिधिगण व गणमान्य नागरिक सहित विभिन्न शासकीय, सामाजिक व स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण शामिल हुए। यात्रा का सम्पूर्ण मार्ग तिरंगामय था। बीच-बीच में विभिन्न स्थानों पर बने मंचों पर देश भक्ति व भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किये गए।

अमर शहीदों की वेशभूषा में सजे-धजे बच्चे प्रमुख आकर्षण 

कार्यक्रम के दौरान जगह-जगह पर रंगों व फूलों की रंगोलियां और आजादी व देश की रक्षा के लिये अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की वेशभूषा में सजे-धजे बच्चे व कलाकार मुख्य आकर्षण रहे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इन बच्चों से भेंट की और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाई, उन्हें तिलक किया।

मुख्यमंत्री ने दी 15 अगस्त की शुभकामनायें 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग अलग नगरों में रैलियों के माध्यम से देश की सेना के शौर्य को नमन किया जा रहा है, उनके अद्भुत शौर्य को हम प्रणाम करते है, उन्होंने कहा कि आजादी की वर्षगाँठ से यानि 15 अगस्त से पहले शुरू हुए इस तरह के आयोजनों ने माहौल को देशप्रेम से भर दिया है मेरी तरफ से सभी को बधाई।

शहरवासियों पर पुष्पवर्षा कर रहे थे सीएम 

तिरंगा यात्रा में मुख्य वाहन अपर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, नगर निगम सभापति मनोज तोमर सहित अन्य कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे, सीएम डॉ मोहन यादव अपने हाथों से शहरवासियों पर पुष्प वर्षा कर रहे थे और लोग भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे।

[dgv_vimeo_video id=”1109029424″]

[dgv_vimeo_video id=”1109029582″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews