कांग्रेस बोली अट्टहास में कही बात पर हंगामा, ये चुनावी मौसम है श्राद्ध पक्ष नहीं कि कौए की तरह कांव कांव करें

कांग्रेस बोली अट्टहास में कही बात पर हंगामा, ये चुनावी मौसम है श्राद्ध पक्ष नहीं कि कौए की तरह कांव कांव करें

ग्वालियर, अतुल सक्सेना| पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी के लिए कहे गए “आइटम” वाले बयान पर कांग्रेस ने जवाब देते हुए भाजपा पर पलटवार किया है। कांग्रेस ने कहा कि ये चुनावी मौसम है श्राद्ध पक्ष नहीं है कि कौए की तरह कांव कांव करें। कांग्रेस ने कहा कमलनाथ ने ये बात अट्ट हास में कही थी।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह दोनों रविवार को ग्वालियर जिले की अलग अलग विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी के लिए चुनावी सभा में आये थें कमलनाथ ने दिन में डबरा विधानसभा से पार्टी प्रतायशी सुरेश राजे के लिये जनता से समर्थन मांगा लेकिन उन्होंने इस दौरान भाषण देते हुए भाजपा प्रत्याशी और प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी को आइटम कह दिया। कमलनाथ के इस बयान पर भाजपा दलित महिला और मध्यप्रदेश की बहन बेटियों का अपमान कहकर कांग्रेस और कमलनाथ पर हमलावर हो गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से लेकर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य ,सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य नेताओं ने कमलनाथ पर बड़े हमले किये।

भाजपा के हमले के बाद कांग्रेस ने इस पर पलटवार किया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं ग्वालियर चंबल संभाग के मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने ट्वीट कर भाजपा पर पलटवार किया है । मिश्रा ने लिखा ” इमरती देवी के प्रति चुनावी भाषण में श्री कमलनाथ द्वारा अट्टहास में कही गई बात को लेकर CM सहित अन्य भाजपाई महिलाओं के सम्मान का राग अलापने लगे। ये चुनावी मौसम है श्राद्ध पक्ष नहीं कि कौए की तरह कांव कांव करें। राजगढ़ में महिला कलेक्टर को लेकर आपका महिला सम्मान कहाँ खो गया था?

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews