राहुल गांधी से ED की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस ने दिया धरना, लगाया षड्यंत्र का आरोप

राहुल गांधी से ED की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस ने दिया धरना, लगाया षड्यंत्र का आरोप

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। राहुल गांधी से ED द्वारा की जा रही पूछताछ का कांग्रेस (Congress) विरोध कर रही है।  देशभर में इसके ख़िलाफ धरना प्रदर्शन हो रहे हैं। कांग्रेस नेता इसे कांग्रेस और गांधी परिवार के खिलाफ एक षड्यंत्र बता रहे हैं। ग्वालियर (Gwalior News) में भी कांग्रेस ने आज शुक्रवार को धरना दिया।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तीन दिनों तक लगातार कई घंटे की पूछताछ की , ED ने कई सवाल किये और उन्हें सोमवार को एक बार फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। राहुल गांधी को पूछताछ के लिए बुलाये जाने पर कांग्रेस आगबबूला है और दिल्ली सहित अन्य राज्यों में प्रदर्शन कर रही है।

ये भी पढ़ें – इन पांच Private Bank में Saving Account खुलवाना होगा फायदेमंद, मिलेगा ज्यादा ब्याज

ग्वालियर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज शुक्रवार को गांधी प्रतिमा के नीचे दो घंटे का सांकेतिक धरना दिया , जिला अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में आयोजित धरने में प्रदेश पदाधिकारी और जिला पदाधिकारी सहित कई कांग्रेस नेता शामिल हुए।

ये भी पढ़ें – Agnipath Protest : केंद्रीय मंत्री तोमर का बड़ा बयान, गुमराह करने वालों से बचें, चार साल में हीरा बनकर निकलेगा युवा

जिला अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा ने राहुल गांधी से ED की पूछताछ को मोदी सरकार का एक षड्यंत्र बताया। उन्होंने कहा कि ये गांधी परिवार और कांग्रेस को परेशान करने की एक चाल है जिसके खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

[dgv_vimeo_video id=”721357564″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews