लगातार कार्रवाई फिर भी बेखौफ माफिया, आबकारी विभाग ने 34 लाख की अवैध शराब पकड़ी

लगातार कार्रवाई फिर भी बेखौफ माफिया, आबकारी विभाग ने 34 लाख की अवैध शराब पकड़ी

डबरा,सलिल श्रीवास्तव| शराब माफियाओं (Liquor Mafia) पर आबकारी विभाग (Excise Department) की लगातार कार्रवाई जारी है| भितरवार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चक मियांपुर कंजरो के डेरो पर आबकारी विभाग ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए 3600 लीटर कच्ची शराब और 50 हजार किलोग्राम गुड लुहान, तीन हाथ भट्टी और काफी संख्या में ड्रम बरामद किए गए हैं|

पकड़ी गई शराब की अनुमानित कीमत लगभग 34 लाख रुपए बताई जा रही है| शराब से भरे हुए ड्रमों को खेतों में दबाकर रखा था जिन्हें जेसीबी के द्वारा निकलवाया गया और गुड लोहान को मौके पर ही नष्ट किया तथा मौके से एक व्यक्ति को भी पकड़ा गया है| पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी है|

बेख़ौफ़ माफिया
बता दें कि चक मियांपुर पर यह पांचवीं करवाई है 3 दिन पहले ही यहां पर कार्रवाई की गई थी, उसके बावजूद भी आज फिर एक बार आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए इतना बड़ा जखीरा बरामद हुआ है | इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि शराब माफियाओं को किसी का डर नहीं है| बेखौफ होकर कार्रवाई होने के बाद दूसरे दिन ही अपना अवैध कारोबार चालू करते नजर आते हैं, अगले दिन ही प्रशासन को चैलेंज देते नजर आते हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews