अगस्त के पहले दिन कोरोना ब्लास्ट, 124 पॉजिटिव, 55 CRPF जवान शामिल

indore

ग्वालियर,अतुल सक्सेना

जिले में बढ़ते कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में शुक्रवार को फिर ब्लास्ट हुआ। अगस्त के पहले दिन जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में 124 पॉजिटिव सामने आये। खास बात ये है कि इसमें CRPF कैंप के 55 जवान शामिल हैं।

लॉक डाउन के बीच जिले के लोगों को सुविधा देने के लिये जिला प्रशासन ने ईद और राखी को देखते हुए अस्थायी बाजार की व्यवस्था की थी। इससे पहले भी पिछले कुछ दिनों से शहर के बाजार खुल रहे हैं। हालांकि ने बाजार खोलने के लिए नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील भी की लेकिन शहर के लोगों ने शासन के आदेश को हवा में उड़ा दिया। जिसका नतीजा पिछले कुछ दिनों में देखने को मिला और अगस्त के पहले ही दिन ब्लास्ट हुआ। शुक्रवार को जिला प्रशासन द्वारा हेल्थ बुलेटिन मे 124 मरीज सामने आये। खास बात ये हैं कि इनमें से 55 मरीज एक ही जगह CRPF कैंप नया गाँव पनिहार के सामने आये हैं। मरीजों के इतनी बड़ी संख्या में सामने आने के बाद जिला प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। बड़ी बात ये है कि 3 अगस्त को राखी है और अभी बाजार खुले हैं। लेकिन लोग सोशल डिस्टेंसिंग को भूल रहे हैं जिसके बुरे परिणाम सामने आ रहे हैं। यदि समय रहते शहरवासियों ने कोरोना में जारी गाइड लाइन का पालन नहीं किया तो हालात को काबू करना बहुत मुश्किल होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews