चोरी की क्रूर सजा : पिता ने अपने बेटे को पेड़ से बांधकर पीटा, दूसरे बेटे ने दिया साथ, मौके पर ही मौत

चोरी की क्रूर सजा : पिता ने अपने बेटे को पेड़ से बांधकर पीटा, दूसरे बेटे ने दिया साथ, मौके पर ही मौत

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपने बेटे को पेड़ से बांधकर लाठी डंडों से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। खास बात ये है पिता के इस जघन्य अपराध में उसके दूसरे बेटे ने उसका पूरा साथ दिया। बताया जा रहा है। मृतक ने घर से कुछ पैसे चोरी किये थे जिसकी उसे इतनी बड़ी सजा दी गई।

झांसी रोड थाना टी आई रमेश शाक्य के मुताबिक बाराघाटा इंडस्ट्रियल एरिया के पास टंकी वाले मोहल्ले में रहने वाले कपिल नाम के लड़के के साथ आज सुबह उसके पिता और भाई ने मारपीट की। दोनों ने कपिल को पेड़ से रस्सी से बांधकर लाठी डंडों से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस फॉरेंसिक एक्सपर्ट के साथ घटना स्थल पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम को वहाँ लाठी, रस्सी, पेड़ पर रगड़ और मारपीट के निशान मिले। बताया जा रहा है कपिल जुआ खेलने का आदी था और उसने घर से करीब साढ़े सात हजार रुपये चोरी किये थे। जिसके बाद उसे उसके पिता राजेंद्र ने और भाई चंदू ने पेड़ से बांधकर इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews