भोपाल-जबलपुर के बाद ग्वालियर में कर्फ्यू, प्रशासन अलर्ट

भोपाल-जबलपुर के बाद ग्वालियर में कर्फ्यू, प्रशासन अलर्ट

ग्वालियर//अतुल सक्सेना।

ग्वालियर जिले में 31 मार्च तक घोषित टोटल लॉक डाउन के बीच जिला प्रशासन ने 24 मार्च को दोपहर 4 बजे से 25 मार्च रात 12 बजे तक के लिए कर्फ्यू घोषित कर दिया है। जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर ने ये आदेश हालातों की समीक्षा के बाद लिया है।

कोरोना वायरस से सुरक्षा को लेकर ग्वालियर जिला प्रशासन ने 23 मार्च से31 मार्च तक जिले में टोटल लॉक डाउन घोषित किया है। मंगलवार को कलेक्टर ने जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान प्रशासन के पास जो फीड बैक मिला उसमें बताया गया कि प्रतिबंध के बावजूद लोग सड़कों पर निकालना बंद नहीं कर रहे।

इसी बीच जिला अस्पताल में भर्ती ग्वालियर के चेतकपुरी में रहने वाले 32 साल के युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने 24 मार्च दोपहर 4 बजे से 25 मार्च रात 12 बजे तक कर्फ्यू घोषित करदिया इस अवधि में किसी भी व्यक्ति को घर से निकलना प्रतिबंधित रहेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews