
डबरा,सलिल श्रीवास्तव। चांदपुर गांव में रहने वाले ग्रामीणों में कुत्ते के काटने से भैंस की मौत के बाद हड़कंप मच गया पाँच सौ से अधिक ग्रामीण आज सिविल अस्पताल डबरा पहुंचे और एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने की होड़ में लाइने लगाकर खड़े हो गये कई को इंजेक्शन लगा तो कई रह गये डाक्टर्स ने जब इतनी बड़ी संख्या में लोगों से मना किया तो वह एसडीएम के पास पहुँच गये एसडीएम ने लोगों को समझाया और टीम भी बुलवाई।
यह भी पढ़े…कश्मीरी पंडितों के एक संगठन ने खटखटाया SC का दरवाजा, याचिका दर्ज, रखी यह मांग

ग्रामीणों ने बताया कि चांदपुर गांव में एक गमी का आयोजन था जिसमें दतिया ज़िले के पाली गांव से मंगाए गए मट्ठे का रायता बनाया गया था लेकिन उस भैंस की मौत हो चुकी है जिसके बाद पता चला की भैंस को एक पागल कुत्ते ने काटा था अब ग्रामीणों में शरीर के अंदर जहर फैलने का डर बना हुआ है जिसके चलते हम लोग सिविल अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के खड़े हैं और पर्चा बनवाने के बाद सभी को डॉक्टरों द्वारा इंजेक्शन लगाया जा रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”691826799″]
यह भी पढ़े…अमिताभ बच्चन ने किसे घोषित किया अपना उत्तराधिकारी, पढ़ें पूरी खबर
मामले की गंभीरता और ग्रामीणों में दहशत के माहौल के चलते डबरा एसडीएम प्रदीप शर्मा ने तत्काल ग्वालियर से टीम बुलाई और डबरा से भी डॉक्टर लेकर चांदपुर गांव पहुंचे जहां उन्होंने लोगों को समझाया कि दूध पीने से या रायता खाने से रैविज जैसी बीमारी नहीं फैलती इसलिए आप लोग किसी भी प्रकार का मन में संशय पैदा ना करें ना ही भय ग्रस्त हो एसडीएम के समझाने पर ग्रामीण समझ गए पर इतना तो तय है कि आज के समय भी लोगों में जागरूकता की कमी है यह घटना इस बात का जीता जागता प्रमाण है क्योंकि जिस संख्या में लोग सिविल अस्पताल पहुंचे उसे देखकर साफ था कि लोगों के मन में रैविज फैलने की बात पूरी तरीके से घर घर गई वह तो अधिकारी मौके पर पहुंचे और डॉक्टर्स ने उन्हें समझाया नहीं तो भय का यह वातावरण अभी तक बना हुआ होता इतना होने के बाद भी आज लगभग सौ लोगों ने तो एंटी रैविज का इंजेक्शन लगवा ही लिया।
[dgv_vimeo_video id=”691827093″]
