Dabra News : पानी की समस्या से परेशान लोग, सरकारी बोरिंग पर कब्जे के लगाए आरोप

Dabra News : पानी की समस्या से परेशान लोग, सरकारी बोरिंग पर कब्जे के लगाए आरोप

डबरा, अरुण रजक। एसडीएम की जनसुनवाई में पहुंचे डबरा नगर (Dabra) के लोगों ने सरकारी बोरिंग पर कुछ दबंगों द्वारा कब्ज़ा किये जाने की शिकायत की है। नगर के वार्ड क्रमांक 5 के लोगों ने कहा कि करीब 20 परिवार पानी की समस्या (water problem in dabra) से जूझ रहे हैं।  हमें खरीद कर पानी पीना पड़ रहा है।

आज मंगलवार को डबरा में नवागत एसडीएम प्रखर सिंह की जनसुनवाई में डबरा नगर के लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन दिए। वार्ड क्रमांक 5 के लोगों ने सरकारी बोरिंग पर कुछ दबंगों द्वारा कब्जा किये जाने की शिकायत की।  बाबूलाल नमक स्थानीय निवासी ने बताया कि वार्ड क्रमांक 5 में पानी की बहुत परेशानी है। बोरिंग से पानी ना मिलने की वजह से 15-20 परिवार पैसों से पानी के टैंकर मंगाने पर मजबूर हैं इसकी शिकायत उन्होंने पहले वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद दिनेश मौर्य से भी शिकायत की जिसको लेकर वार्ड पार्षद ने एक बार मोटर खराब होने पर बदल दी लेकिन अब वो कहता है कि वो कुछ नहीं कर सकता।

ये भी पढ़ें – IRCTC के साथ घूमिये Royal Rajasthan, खूबसूरत सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत का आनंद लीजिये

समस्या लेकर पहुंची डबरा की बुजुर्ग महिला फूलवती ने कहा कि मोहल्ले के ही कुछ दबंगों ने बोरिंग पर कब्ज़ा कर लिया है।  कुछ बोलो तो मारने और लड़ने चले आते हैं , पानी के लिए बहुत परेशान होना पड़ता है। एसडीएम प्रखर सिंह ने उनकी समस्या सुनने के बाद उन्हें जल्द ही समस्या का समाधान होने का आश्वासन दिया और संबधित अधिकारी को समस्या दूर करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें – सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, प्रदेश में लागू होगा “पेसा एक्ट”, पढ़ें पूरी खबर

[dgv_vimeo_video id=”766065745″]

[dgv_vimeo_video id=”766065876″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews